{"_id":"6af9f2dcb317f751640e9b84","slug":"kuchechha-team-wins-in-kabaddi-dariyapur-team-wins-in-kho-kho-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-147704-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कबड्डी में कुछेछा व खो-खो में दरियापुर टीम विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कबड्डी में कुछेछा व खो-खो में दरियापुर टीम विजेता
विज्ञापन
हमीरपुर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में रविवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुछेछा के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में कुछेछा व पुरुष खो-खो में दरियापुर टीम विजयी रही।
सर्वप्रथम पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में हर्षित प्रथम, तुषार द्वितीय एवं अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में तनु ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय तथा प्रतिज्ञा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग लंबी कूद में शिव प्रथम, सुमित द्वितीय एवं धनंजय प्रताप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में दुर्गा प्रथम, लक्ष्मी द्वितीय तथा श्वेता ने तृतीय स्थान हासिल किया।
वहीं सामूहिक खेल प्रतियोगिताओं में बालिका वर्ग कबड्डी में कुछेछा टीम विजेता और बीकेसी सुमेरपुर टीम उपविजेता रही। पुरुष वर्ग खो-खो में राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय दरियापुर टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया जबकि सुमेरपुर टीम उपविजेता रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला युवा अधिकारी सुशील करोलिया ने निभाई। मुख्य अतिथि हेड कांस्टेबल भोला सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में हेड कांस्टेबल मोनिका गौतम मौजूद रहीं। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन युवराज वर्मा ने किया। यहां पर हर्षित, निर्भय सिंह, सहायक अध्यापक प्रीति कुमारी आदि रहीं।