{"_id":"5b1974674f1c1bb26e8b6ce5","slug":"wife-accused-husband-of-gangrape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जीजा संग मिलकर पत्नी को बनाया हवस का शिकार, पति की बहनें भी कराती थीं उससे दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीजा संग मिलकर पत्नी को बनाया हवस का शिकार, पति की बहनें भी कराती थीं उससे दुष्कर्म
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई जिले में टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला ने पति, उसके बहनोई और ननद पर नशीला पदार्थ खिलाकर दिल्ली में जबरन वेश्यावृत्ति कराए जाने का आरोप लगाया है। महिला ने एएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
टड़ियावां थाना क्षेत्र की एक महिला गुरुवार को अपनी मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसने वर्ष 2015 में कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद से ही पति उससे देह व्यापार कराना चाहता था। वह राजी नहीं हुई तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी।
इससे वह शादी के एक साल बाद दिल्ली से मायके आ गई। न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया। इसकी सुनवाई चलती रही। न्यायालय से मामले को परामर्श केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया। अप्रैल 2018 में समिति के सदस्यों के सामने पति ने समझौता कर लिया। वह दोबारा दिल्ली ले गया।

महिला ने आरोप लगाया कि वहां ले जाकर पति घिनौना कार्य कराने लगा। वहीं पर पति का बहनोई रहता था। दोनों ने उसे कमरे में बंद कर दिया। दोनों ने दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर मारपीट की। खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया। पति के साथ-साथ उसके दोस्त भी शोषण करने लगे।
पति की दो बहनों ने भी कई लोगों से उसके शारीरिक संबंध बनवाए। नशे की वजह से हालत बिगड़ी तो अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों को सूचना दी। मां सात मई को दिल्ली से वापस लाई। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार होने पर वह मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।