फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Widow killed by hitting with brick, girl left half dead, she will be witness, accused arrested in encounter

Kanpur: विधवा की ईंट से कूंचकर हत्या, बच्ची को किया अधमरा…वही बनेगी गवाह, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 21 Sep 2024 02:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 21 Sep 2024 02:58 PM IST
सार

Kanpur News: महाराजपुर के पुरवामीर गांव में विधवा की नृशंस हत्या कर दी गई, जबकि बच्ची को अधमरा कर दिया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Widow killed by hitting with brick, girl left half dead, she will be witness, accused arrested in encounter
kanpur murder case - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में महाराजपुर थाना क्षेत्र के पुरवामीर गांव में गुरुवार देर रात बदमाशों ने घर में सो रही 55 वर्षीय विधवा की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी। पास में सो रही पड़ोसी की बेटी के अधमरा कर दिया। सुबह होश में आई बच्ची लहूलुहान हालत में अपने घर पहुंची तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान कमलेश उर्फ कमलू के रूप में हुई है और वो पड़ोस में ही रहता है।

विज्ञापन

नशे में नीयत खराब होने के बाद वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। पुरवामीर निवासी कुसुमा देवी (55) के पति शंकर सविता का 10 साल पहले निधन हो गया था। उनका एक बेटा हिमांशु नौबस्ता में बाल काटने की दुकान चलाता है और वहीं पर परिवार के साथ रहता है। दूसरा बेटा गोविंद आईआरसीटीसी में है और अजमेर में रहता है। पुरवामीर में कुसुमा अकेले रहती थी।
विज्ञापन

गुरुवार रात कुसुमा की तबीयत खराब होने पर पड़ोस में रहने वाले दिनेश सविता ने अपनी नौ साल की बेटी प्रियांशी को उनके पास सोने के लिए भेज दिया। दोनों बरामदे में सोए हुए थे। देर रात दबे पांव घर पहुंचे हमलावरों ने कुसुमा के घर में घुसकर उनकी ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। हमलावर ने कुसुमा के साथ-साथ मासूम के चेहरे पर भी एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियांशी के चेहरे पर भी ईंट से वार किए
ऐसे में संभव है कि दोनों को मरा समझकर हमलावर भाग निकले। चूंकि आरोपी करीबी या परिचित हो सकते हैं। आशंका जताई गई है कि शोर मचाने पर प्रियांशी के चेहरे पर भी ईंट से वार किए जिससे वह बेहोश हो गई। उसको मरा समझकर हमलावर भाग गए। शनिवार सुबह करीब छह बजे होश आने पर प्रियांशी लहूलुहान अवस्था में अपने घर पहुंची, तो मां मधु और पिता दिनेश उसे खून से लथपथ देख दहशत में आ गए।

घर से कुसुमा का मोबाइल बरामद हुआ
प्रियांशी से पूछताछ के बाद पड़ोसी के घर पहुंचे, तो कुसुमा का शव बरामदे में पड़ा था। सूचना पर डॉग स्क्वॉड संग पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की, तो खोजी कुत्ता पहले पीछे वाले घर की तरफ गया। फिर घटनास्थल से दो सौ मीटर दूर हाईवे किनारे बने एक घर पर जाकर लौट आया। पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गए युवक के घर से कुसुमा का मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। कई साक्ष्य मिले हैं जिनके आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।  -हरीश चंदर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed