फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   why uma bharti do not come again at kanpur

उमा भारती ने कानपुर से क्यों कर लिया किनारा, ये रही बड़ी वजह

Mon, 05 Jun 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 05 Jun 2017 09:04 AM IST
विज्ञापन
why uma bharti do not come again at kanpur
कानपुर में गंगा बैराज पर पत्रकारों से बातचीत केंद्रीय मंत्री उमा भारती - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती जल्द ही कानपुर से किनारा करने वाली है। ऐसा उनकी बातों से लगने लगा है। लेकिन आप जब ये वजह जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे...
विज्ञापन

why uma bharti do not come again at kanpur
गंगा में गिरता नाला (फाइल फोटो)
उमा भारती रविवार सुबह कानपुर पहुंची। यहां गंगा निरिक्षण अभियान के तहत गंगा संकल्प यात्रा का शुभारंभ करने पहुंची केंद्रीय मंत्री उमा कहती हैं भाजपा के कामों के लिए तो मैं कानपुर आती रहूंगी लेकिन गंगा से संबधित कामों की जो बिसात बिछाई गई है, जब तक उनके प्रतिफल नहीं आने तब तक यहां आना मुझे शोभा नहीं देगा। यह बात कहकर उमा भारती कानपुर से किनारा करती नजर आई।

दरअसल, कानपुर में अब भी जाजमऊ के दो बड़े नालों का गंदा पानी सीधे गंगा में गिरता है। जिसका हल निकाल पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

why uma bharti do not come again at kanpur
गंगा के पानी को दूषित होने से बचाने के लिए लगाया गया ट्रैस ब्रूम सिस्टम
हालांकि नाले के मुख के आगे जलशोधन के लिए जालीनुमा एक ट्रेस ब्रूम सिस्टम लगाया गया लेकिन यह भी कारगर साबित नहीं हो रहा। क्योंकि नाले से जो दूषित पानी गिरता है उसकी मात्रा ट्रैस ब्रूम सिस्टम की क्षमता से कहीं अधिक है।

इसके अलावा उन्होंने बताया केडीए(कानपुर डवलपमेंट अथॉरिटी) ने बिठूर में 'बिठूर रिवर फ्रंट' बनाने का एक शानदार प्रस्ताव तैयार किया है। इसी के लिए आज मैं बिठूर जाकर स्पॉट का निरिक्षण करूंगी। तब अगला कदम उठाया जाएगा। बिठूर कोई सामन्य जगह नहीं रही है। उसका अपना पुरातन इतिहास रहा है जो बेहद खास है। इसलिए उसका विकास भी बेहद जरूरी है।

इस बीच एक पत्रकार ने उमा से सवाल किया रविवार को गंगा दशहरा पर लोग हजारों की संख्या में स्नान के लिए आए लेकिन मैली गंगा देखकर नांक सिकोड़ते हुए वापस लौट गए। उमा ने इस पर जवाब दिया आपने बता दिया है इस संबंध में बात करूंगी। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देने से किनारा कर लिया। बाद में वे बिठूर के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed