{"_id":"5c6b03f2bdec22089f03c0b9","slug":"when-villagers-saw-a-green-flag-on-house-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'पाकिस्तानी झंडा' लगा होने की सूचना से हड़कंप, पूछतांछ के बाद पुलिस भी रह गई सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'पाकिस्तानी झंडा' लगा होने की सूचना से हड़कंप, पूछतांछ के बाद पुलिस भी रह गई सन्न
Tue, 19 Feb 2019 12:44 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 19 Feb 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचेंडी के कैंथा गांव में एक मकान की छत पर हरे रंग का झंडा लगा देख ग्रामीणों ने हंगामा किया। ग्रामीणों ने पाकिस्तान का झंडा समझ कर यूपी-100 पर सूचना दे दी। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष के मुताबिक झंडा पाकिस्तान का नहीं बल्कि मुस्लिम त्योहार बारावफात का है। गांव के मो. अनीस की छत पर हरा झंडा देख ग्रामीणों ने किया हंगामा। झंडा पाकिस्तान का होने की बात कहते हुए अनीस का घर घेरकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
मुस्लिम त्योहार बारावफात का झंडा
थानाध्यक्ष फौरन पहुंचे, मकान की छत पर मुस्लिम त्योहार बारावफात का झंडा देख राहत की सांस ली। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण मकान की छत से झंडा उतरवाने की बात पर अड़ गए।
थानाध्यक्ष के झंडा हटवाने केबाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्लिम परिवार के मकान पर पाकिस्तान का झंडा ही लगा था, हंगामा होने पर पाकिस्तान का झंडा हटाकर त्योहारी झंडा लगाया था।
थानाध्यक्ष के झंडा हटवाने केबाद मामला शांत हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक मुस्लिम परिवार के मकान पर पाकिस्तान का झंडा ही लगा था, हंगामा होने पर पाकिस्तान का झंडा हटाकर त्योहारी झंडा लगाया था।