फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the wife went to her maternal home, the young man climbed the mobile tower with the children

पत्नी मायके गई तो बच्चों को लेकर मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया युवक

Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jan 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
When the wife went to her maternal home, the young man climbed the mobile tower with the children
अकबरपुर में बच्चों को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। पत्नी मायके गई तो एक युवक दो बच्चों को लेकर अकबरपुर कोतवाली के नई आबादी के पास टॉवर पर चढ़ गया। उसने पत्नी और ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

कालीगंज अकबरपुर निवासी रामनारायन ने बताया कि पत्नी पूजा से उसका विवाद रहत है। वह बिना बताए मायके सिंगसियापुर चली गई। बच्चों को भी छोड़ गई है। इससे आक्रोशित होकर व दो बच्चों हर्षित व शिवा को लेकर दूर संचार कंपनी के टॉवर पर चढ़ गया। दोनों बच्चे पांच साल से कम उम्र के हैं। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे उतार पाई। उसका कहना है कि पत्नी व ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की थी इसमें कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

कोतवाल विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि टॉवर पर चढ़े युवक को समझाकर घर वन स्टाप सेंटर काउंसलिंग के लिए भेजा गया है। पूर्व में की गई शिकायत पर दंपती के विरुद्ध शांतिभंग की कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed