फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the vehicles were removed, the police had an argument with the operators

Kanpur News: हटवाए वाहन तो संचालकों से हुई पुलिस की कहासुनी

Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
When the vehicles were removed, the police had an argument with the operators
कानपुर। मंगलवार सुबह नौ बजे से यातायात पुलिस हैलट के आसपास सक्रिय रही। डीसीपी यातायात रवींद्र कुमार के आने से पहले दोपहर 12 बजे यातायात पुलिसकर्मी मेडिकल स्टोर के बाहर खड़े वाहनों को हटवाने लगे। इस पर उनकी संचालकों से कहासुनी हो गई। उन्हें आगे से हिदायत देकर फुटपाथ पर गाड़ी खड़ी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

इस बीच 12:15 बजे फीटा उद्योग व्यापार संघ के महासचिव उमंग अग्रवाल, हर्षनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनूप जैन, दी इंडस्टि्रयल एस्टेट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता समेत अन्य व्यापारी नेताओं ने डीसीपी ट्रैफिक को जाम के संबंध में कई सुझाव दिए। दोपहर डेढ़ बजे डीसीपी हैलट के बाहर का निरीक्षण कर रावतपुर के लिए रवाना हो गए। उनके जाते ही फिर से वाहन सवार खस्ताहाल सड़क पर रेंगते हुए निकले। हैलट मेट्रो स्टेशन के नीचे से क्षतिग्रस्त सड़क पर हिचकोले खाते हुए लोग भ्रष्ट व्यवस्था को कोसते रहे। हालांकि अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को यातायात लोड इस रोड पर कम ही रहा। वहां तैनात टीआई, टीएसआई, पुलिसकर्मी और होमगार्ड किसी को भी बेवजह रुकने नहीं दे रहे थे।
विज्ञापन

डीसीपी दोपहर 1:40 बजे रावतपुर रोड का निरीक्षण कर रहे थे। उस दौरान टेंपो व ऑटो चालक सड़क को घेरे खड़े थे। वीवीआईपी मूवमेंट छोड़कर यह अराजकता चालकों की पूरे साल रहती है। इन पर कार्रवाई नहीं की जाती है। दोपहर 1:53 बजे गीतानगर से रावतपुर मेट्रो स्टेशन के आगे तक जीटी रोड पर लगे जाम में वाहन सवार रुक-रुककर निकलते दिखे। पुलिस के एक अधिकारी भी काफिला के साथ फंसे रहे। एक एंबुलेंस चालक बुजुर्ग को ऑक्सीजन लगाए गंभीर हालत में अस्पताल समय से पहुंचाने के लिए परेशान दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात के पुलिस अधिकारी डीसीपी के दिए निर्देशों का पालन करा रहे थे। इसी दौरान मेडिकल कॉलेज पुल से उतरते गड्ढों में तब्दील सड़क पर वाहन रेंगने लगे। करीब 3.50 बजे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार आधे पुल तक पहुंच गई। लाजपतनगर से मरीजों को लेकर आ रहीं कई एंबुलेंस को लोगों ने आगे बढ़ने के लिए जगह दी जिससे उन्हें समय से अस्पताल पहुंचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed