फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When the President asked, what have you brought today Bhabi, presented cashew barfi, met family members separately

मेहमान महामहिम: जब राष्ट्रपति ने पूछा, आज क्या लाई हो भाभी, भेंट की काजू की बर्फी, परिजनों से अलग से मिले

Mon, 28 Jun 2021 01:07 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 28 Jun 2021 01:07 AM IST
सार

राष्ट्रपति बचपन से ही भाभी विद्यावती को मां का दर्जा देते आए हैं। इससे उन्हें अपने देवर की हर पसंद की जानकारी है। 25 जून को झींझक स्टेशन पर वह ‘लल्ला’ (राष्ट्रपति) के लिए घर के बने पेड़े लेकर गई थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते नहीं खिला पाई थीं।

विज्ञापन
When the President asked, what have you brought today Bhabi, presented cashew barfi, met family members separately
परिवार के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर देहात के झींझक में भाभी से हंसी-ठिठोली के बाद रविवार को परौंख में भी राष्ट्रपति ने उनकी चुटकी ली। भाभी विद्यावती से पूछा कि उस दिन पेड़े लाई थी, आज देवर के लिए क्या लाई हो। इस पर भाभी ने अपनी देवरानी सविता कोविंद को काजू की बर्फी भेंट की।
विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति बचपन से ही भाभी विद्यावती को मां का दर्जा देते आए हैं। इससे उन्हें अपने देवर की हर पसंद की जानकारी है। 25 जून को झींझक स्टेशन पर वह ‘लल्ला’ (राष्ट्रपति) के लिए घर के बने पेड़े लेकर गई थीं, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते नहीं खिला पाई थीं।
विज्ञापन


रविवार को परौंख में कार्यक्रम के दौरान परिवार के लिए अलग बने कॉटेज में भाभी विद्यावती, भतीजी हेमलता, अंजली, कमलेश, अनीता, दामाद राजेश कुमार, सौम्या व शुभम, बड़े भाई रामस्वरूप व प्यारेलाल, भतीजे दीपक कोविंद, पंकज कोविंद और परिवारी शिवकुमार ने मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवर को कलावा, देवरानी को शृंगार का सामान
इसी साल मार्च में राष्ट्रपति का स्वास्थ्य खराब होने पर भाभी विद्यावती ने उनकी सलामती के लिए देवी जागरण कराया था। बताया कि पूजन के दौरान आचार्य जी ने ‘लल्ला’ के हाथ में कलावा बांधने को कहा था, जिससे उन्हें कोई संकट नहीं होगा। रविवार को मुलाकात के दौरान उन्होंने देवर को कलावा और देवरानी को शृंगार का सामान भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed