{"_id":"61e86dcb09b5ce4e960dd38b","slug":"when-the-husband-beat-the-daughter-the-woman-in-anger-ate-poison-with-two-children-akbarpur-news-knp676250522","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने बेटी को मारा तो गुस्से में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने बेटी को मारा तो गुस्से में महिला ने दो बच्चों के साथ खाया जहर
विज्ञापन
रसूलाबाद। जैतीपुर गांव में बुधवार सुबह पुत्र व पुत्री को आपस में झगड़ता देख पिता ने बेटी को थप्पड़ जड़ दिया। इससे नाराज होकर पत्नी ने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर जहर खिलाने के बाद खुद भी खा लिया।
जानकारी पर पिता ने किसी तरह दरवाजा खुलवाया और तीनों को सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हैलट रेफर कर दिया।
झींझक क्षेत्र के जैतीपुर गांव निवासी सत्येंद्र के परिवार में पत्नी गुड़िया (35), पुत्री सेजल(13), पुत्र देव (11) व दादी हैं। बुधवार सुबह उसकी पुत्री सेजल व पुत्र देव आपस में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे।
इस पर उसने सेजल को दो थप्पड़ मार दिए। इससे नाराज गुड़िया ने सेजल व देव को कमरे में बंद कर उन्हें जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया।
काफी देर तक गुड़िया के बाहर नहीं निकलने पर सत्येंद्र ने किसी तरह दरवाजा खोला तो जहर खाने की जानकारी हुई। इसके बाद सत्येंद्र तीनों को लेकर सीएचसी रसूलाबाद पहुंचा। जहां डॉ. रवि प्रकाश सोनी ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को कानपुर हैलट रेफर कर दिया।