फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When state level officers reached the hospital, doctors ran at night.

Kanpur News: राज्य स्तरीय अफसर पहुंचे अस्पताल तो रात में दाैड़े डाॅक्टर

Sun, 24 May 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
When state level officers reached the hospital, doctors ran at night.
कानपुर। सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने और व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए राज्य स्तरीय अधिकारियों को शनिवार और रविवार को अस्पतालाें के निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उर्सला और डफरिन, केपीएम और कांशीराम अस्पताल में अधिकारियों ने रात में निरीक्षण किया तो डाॅक्टर दाैड़े-दौड़े मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पतालों में डॉक्टरों व स्टाफ की मौजूदगी, चिकित्सकीय सुविधाएं और बिजली, पानी के अलावा अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

डफरिन में जनरल मैनेजर चाइल्ड हेल्थ ने डॉ. मिलिंद ने बिजली जाने पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उर्सला में डायरेक्टर डॉ. अलका ने इमरजेंसी आईसीयू सीसीयू पीडियाट्रिक वार्ड देखा। इलाज में लापरवाही न करने की हिदायत दी। कुछ स्टाफ के न मिलने पर फटकार लगाई। केपीएम अस्पताल में जॉइंट डायरेक्टर आरएस यादव ने स्टाफ को रोगियों के पास रहने के निर्देश दिए। जॉइंट डायरेक्टर डॉ. अंबुज ने कांशीराम अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त न मिलने पर नाराजगी जताई। बता दें कि निरीक्षण के संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक डॉ. पिंकी जोवल ने आदेश जारी किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed