फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when soil takes life of boy

जब मिट्टी ने ले ली मासूम की जान

Mon, 11 Dec 2017 09:02 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 11 Dec 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
when soil takes life of boy
मृतक अतुल
कानपुर देहात के डेरापुर कोतवाली क्षेत्र में चंपतपुर गांव में दरवाजे पर खेल रहे 11 वर्षीय मासूम को मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने रौंद दिया। मासूम की माैके पर ही माैत हाे गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


कस्बा निवासी विजय कांत तिवारी का ट्रैक्टर चालक मनोज कुमार है। सोमवार को वह सरगांव खुर्द निवासी अशोक सिंह के भाई के प्लाट पर ट्रैक्टर से मिट्टी डाल रहा था। वह ट्रैक्टर में मिट्टी लादकर गांव के चंद्रपाल पाल के घर के बाहर से गुजरा। तभी दरवाजे पर खेल रहा उसका 11 वर्षीय बेटा अतुल ट्रैक्टर की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


क्टर उसे रौंदता हुआ गुजर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद मनोज ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर भाग निकला। परिवार वालों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों संग हंगामा करने की कोशिश की लेकिन उससे पहले पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रभारी निरीक्षक महिपत सिंह गौर ने बताया ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। मिट्टी डालने की अनुमति के बारे में भी जांच की जाएगी। अनुमति न होने पर अवैध खनन में कार्रवाई की जाएगी। 


 

 

 

 

 

 

 

 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed