फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When he was scolded by his father, he killed the brother in law with a shovel, Police sent him to jail

UP: पिता से डांट लगवाई...तो साले को फावड़े से मार डाला, अब अपनी करनी पर पछता रहा है बहनोई, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 11 Oct 2023 12:10 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 11 Oct 2023 12:10 PM IST
सार

Kanpur Dehat Murder: पुलिस को राकेश ने बताया कि उसका साला अक्सर उसकी झूठी शिकायत पिता से करता था। सोमवार को पिता से खेत व फार्म की ठीक से रखवाली न किए जाने की शिकायत की। इस पर पिता ने उसे डांटा था।

विज्ञापन
When he was scolded by his father, he killed the brother in law with a shovel, Police sent him to jail
kanpur dehat murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में शिवली कोतवाली क्षेत्र के प्रतापपुर उदैत में मुर्गा फार्म हाउस पर सो रहे साले को जीजा ने फावड़ा से वार कर हत्या कर दी। देर रात हत्या की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य जुटाकर बहनोई को हिरासत में लिया। मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना के कारणों की सही पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन

प्रतापपुर उदैत गांव में देर रात बहनोई के साथ मुर्गी फार्म पर लेटे साले की सिर व गले पर फावड़े से कई वार कर हत्या कर दी गई। बहनोई ने आधा दर्जन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर बरगलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की पूछताछ में बहनोई ने साले की हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने आरोपी बहनोई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

साले विश्वनाथ पर फावड़े से सिर पर कई वार
दूसरे साले ने बहनोई के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली शिवली के मझियार निवासी विश्वनाथ राजपूत (55) जून माह से अपने बहनोई राकेश कुमार निवासी प्रतापपुर उदैत के यहां रह रहा था। सोमवार को साले और बहनोई गांव के बाहर बने मुर्गा फार्म पर सोने गए थे। देर रात खुन्नस खाए राकेश ने साले विश्वनाथ पर फावड़े से सिर पर कई वार कर हत्या कर दी।

विज्ञापन

पुलिस को करता रहा गुमराह
इसके बाद अज्ञात हमलावरों द्वारा हत्या किए जाने की सूचना पुलिस को दी। हत्या की जानकारी मिलते ही रात में सीओ रसूलाबाद तनु उपाध्याय, निरीक्षक शिवली शिवनारायन सिंह पहुंचे। कुछ देर बाद एएसपी राकेश पांडेय, एसओजी टीम और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने छानबीन कर मौके पर मिले राकेश से कड़ाई से पूछताछ की। कई बार वह पुलिस को गुमराह करता रहा।

विज्ञापन

साला अक्सर पिता से करता था उसकी शिकायत
वो छह लोगों द्वारा हमला कर हत्या किए जाने की बात कहता रहा। इस बीच पुलिस को उसकी बातों पर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ में राकेश टूट गया और हत्या का जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को राकेश ने बताया कि उसका साला अक्सर उसकी झूठी शिकायत पिता से करता था। सोमवार को पिता से खेत व फार्म की ठीक से रखवाली न किए जाने की शिकायत की।

घटना स्थल से आलाकत्ल फावड़ा बरामद
इस पर पिता ने उसे डांटा था। इसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया। मृतक के छोटे भाई महेश कुमार की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर बहनोई राकेश को हिरासत में लिया। एएसपी राजेश पांडेय ने बताया कि घटना स्थल से आलाकत्ल फावड़ा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मामने में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

इस तरह झूठ से हटा पर्दा
साले विश्वनाथ की हत्या करने के बाद जीजा राकेश कुमार ने पुलिस को बरगलाते हुए बताया कि तीन बाइक सवार छह लोग फार्म हाउस पर पहुंचे। साले के ऊपर फावड़ा से वार कर हत्या कर दी। जब उसकी नींद खुली तो हत्यारे भाग रहे थे। निरीक्षक शिवली कोतवाली शिवनारायन सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने बेंजीडीन टेस्ट किया। इससे कपड़े व शरीर पर खून के धब्बे मिले। हत्या करने के बाद उसने फावड़ा दूर फेंक दिया था और कपड़े बदल लिए थे।

अपने किए पर पछता रहा बहनोई
पुलिस हिरासत में आए राकेश ने बताया कि मझियारी में विश्वनाथ का जमीन को लेकर गांव के लोगों से विवाद है। इस विवाद में वह उसकी पैरवी कर रहा है। एक साल पहले विश्वनाथ की पत्नी छुन्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। इस वजह से वह प्रतापुर उदैत में अपनी बहन फूलमती उर्फ सरिता के घर पर आकर रहने लगा था। साले विश्वनाथ की हत्या के बाद बहनोई को अपने किए का पछतावा होता रहा।

साले के जमीन विवाद खुद कर रहा है पैरवी
वह पुलिस से कई बार गिड़गिड़ाते हुए अपने किए के लिए मांफी मांगता रहा। वहीं पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के भाई महेश व चचेरे भाई शिवम ने बताया कि भाई की कुछ जमीन गांव के असरदार व्यक्ति ने जबरन लिखवा ली थी। इससे भाई परेशान था और घर छोड़कर बहनोई के घर रहने चला आया था। महेश ने बताया कि जिन लोगों ने जमीन लिखवाई थी, उन्होंने पूरे रुपये भी नहीं दिए। साथ ही कुछ जमीन पर कब्जा भी कर लिया। इसकी भाई ने कई बार शिकायत की थी। इसी मामले में उसके बहनोई पैरवी कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed