फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When he refused to marry his daughter to a drug addict, he was attacked with lethal intent

Kanpur News: नशेबाज से बेटी की शादी करने से किया इन्कार, तो किया जानलेवा हमला

Mon, 10 Mar 2025 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
When he refused to marry his daughter to a drug addict, he was attacked with lethal intent
कानपुर। अनवरगंज में नशेबाज लड़के से बेटी की शादी से इन्कार करना दलेलपुरवा निवासी मोहम्मद अलीम के बहनोई को महंगा पड़ गया। गुस्साए युवक ने घर में घुसकर उनके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। युवती के मामा में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मोहम्मद अलीम के मुताबिक भांजी का रिश्ता पड़ोस में ही रहने वाले समीर के साथ तय हुआ था। जानकारी मिली कि वह नशे का लती है। इसके साथ ही युवक के घरवालों ने अत्याधिक दहेज की मांग की। उन्होंने रिश्ते को खत्म कर दिया गया। आरोपी को यह बात नागवार गुजरी।
विज्ञापन


8 मार्च की शाम आरोपी समीर अपने परिवार के साथ भांजी के घर पर पहुंचा और गालीगलौज कर मारपीट की। विरोध पर उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। इंस्पेक्टर अनवरगंज अशोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर पर हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed