फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   When father and brother scolded her the teenager committed suicide  police sent the body for postmortem

Banda: पिता-भाई ने डांटा तो किशोरी ने कुएं में कूदकर दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Thu, 27 Feb 2025 04:39 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 27 Feb 2025 04:39 PM IST
सार

Banda News: भाई ने बताया कि पिता ने गोबर ले जाने को लेकर डांट दिया था। छोटी बहन के लिए नाश्ता भी बनाना था। इसी को लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन
When father and brother scolded her the teenager committed suicide  police sent the body for postmortem
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के अतर्रा कोतवाली क्षेत्र में घरेलू कामकाज को लेकर पिता व भाई ने डांट दिया तो किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दे दी। पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कुएं से निकलवाया। बिसंडा थाना क्षेत्र के लखमीथोक निवासी रोशनी (15) ने अपने घर से करीब 50 मीटर दूरी पर स्थित रामजानकी मंदिर के पास बने कुएं में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

पिता चुनूबाद और एक ग्रामीण उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गए, लेकिन कुएं में गंदगी होने की वजह से वह उसे बचा नहीं सके। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी को मृत अवस्था में बाहर निकाला। भाई लखन ने बताया कि वह सब्जी की ठेलिया लगाता है।
विज्ञापन




पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उठाया कदम
पिता चुनूबाद बटाई में खेती लेकर किसानी करते हैं। 10 साल पहले मां का निधन हो चुका है। भाई ने बताया कि पिता ने गोबर ले जाने को लेकर डांट दिया था। छोटी बहन के लिए नाश्ता भी बनाना था। इसी को लेकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। तीन बहनों में बड़ी थी। कक्षा पांच तक पढ़े थी। बिसंडा थाना इंस्पेक्टर सुरेश सैनी ने बताया कि पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed