फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   when eleven thousand voltage current run in ht line electronic device blast like crackers

जब घराें में दाैड़ गया 11 हजार वोल्ट का करंट ताे पटाखाें की तरह फूटने लगे उपकरण

Thu, 07 Dec 2017 12:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 07 Dec 2017 12:21 PM IST
विज्ञापन
when eleven thousand voltage current run in ht line electronic device blast like crackers
डेमो पिक
दाेपहर का समय हर काेई अपने घर के कामाें में व्यस्त था क‌ि तभी ‌ब‌िजली के उपकरण पटाखाें की तरह तेज अवाज के साथ फूटने लगे। इस पहले की काेई समझ पाता ‌ब‌िजली का वाे हर उपकरण तबाह हाे गया जाे चालू था। ये हादसा अचानक से 11 हजार वोल्टेज का करंट हाईटेंशन लाइन में दाैड़ने के चलते हुअा। कुछ लाेग करंट की चपेट में अाकर गंभीर रूप से झुलस गए। 
विज्ञापन


मामला कान्नाैज के चपुन्ना क्षेत्र के ग्राम मुर्रा का है। यहां ट्रांसफार्मर में लगी बुशिंग टूटने के चलते अचानक से सैकडाें घरों में 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का करंट दौड़ गया। अचानक हुये इस हादसे में दर्जनों घरों में लगे बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


बुधवार दोपहर क्षेत्र के ग्राम मुर्रा में लगे 10 केवी के ट्रांसफार्मर की बुशिंग अचानक टूट गई। इससे 11 हजार वोल्टेज का करंट एलटी लाइन में दौड़ गया। इससे गांव में कई घरों में लगे बिजली के उपकरण मोबाइल, चार्जर, टीवी, फ्रिज, पंखे, सबमर्सिबल पंप सहित काफी सामान फुंक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से गांव की मीना देवी पत्नी आदित्य पांडेय, शीला पुत्री महेश्वरदयाल, सरोजनी पत्नी उमाकांत, कीर्ति पत्नी रामजी तथा अनुपम पत्नी अखिलेश पांडेय व संदीप कुमार सहित कई लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। तब जाकर विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बंद की गई। गांव पहुंचे लाइनमैन ने ट्रांसफार्मर का जंफर काटकर केबल उतार दी। गंभीर रूप से झुलसे लोगों को परिजन निजी साधनों से विभिन्न अस्पतालों में ले गए हैं।

आदित्य पांडेय की पत्नी मीना देवी की हैलट अस्पताल कानपुर में हालत स्थिर बनी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही अखिलेश पांडेय की बेटी का कल तिलक जाना है। ऐसे में एक दिन पहले हुए इस हादसे से परिवार के लोग परेशान हो गए हैं।

जेई संतकुमार वर्मा ने बताया कि ओवरलोडिंग की वजह से ट्रांसफार्मर की बुशिंग राड टूट गई थी। इसी वजह से घरों में एचटी लाइन का करंट दौड़ गया। ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदल दिया जाएगा। विभाग के अधिशासी अभियंता रवींद्र कुमार ने बताया कि विद्युत सुरक्षा निदेशालय से घटना की जांच कराई जाएगी।


रिपोर्ट मिलने के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। इस घटना में विभाग की कोई लापरवाही नहीं प्रतीत हो रही है फिर भी जांच के लिए एसडीओ सौरिख को गांव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed