{"_id":"60a809c18ebc3e2f205036dd","slug":"wheat-purrhage-10-crore-akbarpur-news-knp629698057","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं खरीद का दस करोड़ बकाया, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं खरीद का दस करोड़ बकाया, डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। गेहूं खरीद का लगभग दस करोड़ रुपये का भुगतान किसानों का बाकी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट में समीक्षा बैठक में डीएम जेपी सिंह ने भुगतान लंबित होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने जिला खरीद अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व साहब लाल व डिप्टी आरएमओ शिशिर कुमार को लंबित भुगतान जल्द कराने के निर्देश दिए।
जिले में 4289 किसानों से 22 हजार एमटी से अधिक गेहूं खरीदा जा चुका है। करीब 45 करोड़ रुपये की गेहूं खरीद में 35 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को हुआ है। यह कुल बकाया का 78 फीसदी है। शुक्रवार को समीक्षा बैठक में डीएम ने एक सप्ताह पूर्व भुगतान 70 फीसदी और अब बढ़कर 78 फीसदी पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि 90 फीसदी किसानों का भुगतान होना चाहिए। डीएम ने जिला खरीद अधिकारी को क्रय केंद्रों का भ्रमण करने और भुगतान की स्थिति दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
बता दें कि खाद्य विभाग पर करीब 359 लाख, पीसीएफ पर करीब 357 लाख, कृषि उत्पादन मंडी समिति पर 62 लाख, पीसीयू पर करीब 141 लाख व यूपीएसएस पर करीब 175 लाख भुगतान बकाया है।
विज्ञापन
-----
इंसेट-
ई-पॉप मशीनों पर अंगूठा लगाकर 174 किसानों ने बेचा गेहूं
कानपुर देहात। छह एजेंसियों के 64 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। ई-पॉप मशीन से शत प्रतिशत गेहूं खरीद के निर्देश आयुक्त खाद्य एवं रसद ने दिए थे। तीन दिन पूर्व 50 क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीनें उपलब्ध करा दी गई थी। गुरुवार को बाकी के क्रय केंद्रों पर भी ई-पॉप उपलब्ध कराई गई। गुरुवार को एक दिन में सभी 64 क्रय केंद्रों पर ई-पॉप पर अंगूठा लगाकर ही गेहूं की सरकारी खरीद की गई। कुल 174 किसानों ने अंगूठा लगाकर 919 मीट्रिक टन गेहूं बेचा। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि अब सभी क्रय केंद्रों पर ई-पॉप मशीन से गेहूं खरीदा जा रहा है। (संवाद)