फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   WHEAT

22 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हुई बोहनी

Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
WHEAT
अकबरपुर क्रय केंद्र पर तौल के लिए डंप गेहूं। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। जिले में गेहूं की खरीद के लिए 64 सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं। खरीद शुरू करने के आदेश के 23 दिन बीतने के बाद भी 22 क्रय केंद्रों पर तौल शुरू नहीं हो सकी है। जिन केंद्रों पर खरीद हो रही है वहां किसान गेहूं तौल के लिए डंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद एक अप्रैल से कराने के निर्देश थे। इधर 23 दिन बीतने के बाद 42 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद शुरू हो सकी है। जिले में 680 किसानों से 3504 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो गई है। सभी क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू न होने से किसानों के सामने दूसरे केेंद्रों तक भाग दौड़ का विकल्प बचा है। इसकी वजह से जिन खरीद केंद्रों पर तौल हो रही है वहां अनाज की खेप डंप हो गई है। क्रय केंद्र प्रभारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और अव्यवस्था फैल रही है।
विज्ञापन

डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं डंप
कानपुर देहात। अकबरपुर क्रय केंद्र पर करीब 35 किसानों को तौल के लिए डेढ़ हजार क्विंटल गेहूं डंप है।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि अकबरपुर क्रय केंद्र पर 62 किसानों से 373 एमटी गेहूं की खरीद हो चुकी है। यहां खरीद होने की वजह से किसानों ने अनाज एकत्र कर दिया है। जल्द ही मंडी क्रय केंद्र पर तौल शुरू होने की उम्मीद है। मंडी समिति की ओर से यहां गेहूं डंप करने वाले किसानों का गेट पास जारी किया गया है। किसानों का क्रय निर्धारित है। इसी आधार पर तौल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी क्रय एजेंसियों ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। खाद्य विभाग के डेरापुर क्रय केंद्र प्रभारी के बीमार होने से वहां खरीद शुरू नहीं हो सकी है। अन्य 21 क्रय केंद्रों पर जल्द ही गेहूं की खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए एजेंसी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है।
- शिशिर कुमार, जिला खाद्य विपणन अधिकारी
ई-पॉप पर लगा कोरोना का ग्रहण
कानपुर देहात। खाद्य विभाग के 12 क्रय केंद्रों पर ई-पॉप यानी इलेक्ट्रानिक प्वाइंट आफ परचेज मशीनें उपलब्ध हैं। इन मशीनों पर किसान का अंगूठा निशान लेकर गेहूं की खरीद की व्यवस्था है। कोविड के बढ़ने मामलों को लेकर केंद्र प्रभारियों ने संक्रमण फैलने की आशंका जताई है। इसकी वजह से ई-पोप मशीनें मिलने के बाद अंगूठा लगाकर गेहूं की खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी है।

सरकार ने इस बार गेहूं की सरकारी खरीद ई-पॉप मशीनों से कराने का निर्देश दिया है। अन्य खरीद केंद्र प्रभारियों को ई-पॉप मशीनें उपलब्ध कराने के लिए संबंधित एजेंसी के प्रभारियों को डीएम जेपी सिंह ने समीक्षा में निर्देश दिए थे। खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों के प्रभारियों को ई-पॉप मशीनों के संचालन का प्रशिक्षण भी पूरा हो गया है। कोरोना संक्रमण के बढ़ने को लेकर ई-पॉप में अंगूठा लगाकर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा होने से ई-पॉप से खरीद की शुरुआत नहीं हुई है। ई-पॉप के बिना गेहूं की सरकारी खरीद पर रोक नहीं है।

अकबरपुर क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करते पल्लेदार।

अकबरपुर क्रय केंद्र पर गेहूं की तौल करते पल्लेदार।- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed