{"_id":"5ea32d7d8ebc3e90af11b983","slug":"wheat-akbarpur-news-knp556879950","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक दो सौ क्विंटल गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक दो सौ क्विंटल गेहूं की खरीद
विज्ञापन
जैतापुर के गेहूं खरीद केंद्र में पसरा सन्नाटा व मौजूद प्रभारी।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। ब्लाक के जैतापुर गांव में गेहूं खरीद केंद्र पर शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। केंद्र पर 12 दिनों में छह किसानों से दो सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। किसानों का कहना है कि दुकानें बंद होने से बारदाना नहीं मिल पा रहा है। इस कारण वह अपना गेहूं केंद्र तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
जैतापुर क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए 59 किसानों ने पंजीकरण कराया है, लेकिन अभी तक केंद्र पर छह किसान ही गेहूं लेकर पहुंचे। हिसावा के किसान गजेंद्र सिंह, धरमपुर के पप्पू अवस्थी, नैपलापुर के सुरेश सिंह सेंगर ने बताया कि उन्होंने गेहूं बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है।
दुकानें बंद होने से बोरियां नहीं मिल पा रही है। इससे गेहूं केंद्र तक पहुंचाने में दिक्कत हो रही है। केंद्र प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि केंद्र पर गेहूं पहुंचने के बाद ही बोरी दिए जाने का नियम है।