{"_id":"68604c6fb31a28e01a0015f4","slug":"what-kind-of-beautification-is-this-the-foundation-was-not-filled-and-the-wall-was-built-with-yellow-bricks-kanpur-news-c-12-1-knp1034-1168075-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा सुंदरीकरण : नींव भराई नहीं और चुनवा दी पीली ईंटों से दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा सुंदरीकरण : नींव भराई नहीं और चुनवा दी पीली ईंटों से दीवार
विज्ञापन
कानपुर। बर्रा विश्वबैंक स्थित मंदिर वाले पार्क के सुंदरीकरण के नाम पर घटिया निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाकर क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से शिकायत की है। आरोप है कि बिना नींव भरे दीवार बनवा दी गई। काम में कहीं भी सरिया और कंक्रीट का प्रयोग नहीं किया गया। डीएम के आदेश पर जोन-2 के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने जांच शुरू कर दी है।
वार्ड-70 कर्रही के जे-सेक्टर स्थित मंदिर वाले पार्क का नगर निगम 9.82 लाख रुपये से सुंदरीकरण करा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता अनिल सिंह के अनुसार घर के सामने स्थित पार्क में 40 साल से छुुट्टा मवेशियों का जमावड़ा रहता था। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से आग्रह करने पर पार्क का सुंदरीकरण शुरू हुआ। आईजीआरएस, जिलाधिकारी और नगर आयुक्त से की गई शिकायत के अनुसार ठेकेदार मनमाने ढंग से घटिया निर्माण करा रहे हैं। वहीं, मोहल्ले के राजनारायण कटियार, सुरेश उपाध्याय, पप्पू पांडेय, छोटू तिवारी, बॉबी शर्मा, कल्पना, प्रदीप कुुमार आदि ने 24 जून को नगर आयुक्त सुुधीर कुमार को दिए गए प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया कि मानकों को नजरंदाज कर इंटरलाकिंग के नीचे मिट्टी-बालू नहीं बिछाई गई। ग्रिल और गेट एंगल के न बनाकर पाइप के लगाए। अव्वल ईटों की जगह लाल व पीली ईटें, घटिया मैटेरियल लगाया। कार्य में कहीं भी सरिया, कंक्रीट का उपयोग नहीं किया गया, जबकि एस्टीमेट में क्विंटलों सरिया दर्शायी गई है। सबमर्सिबल की बोरिंग में भी गड़बड़ी हुई है।