फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   What happened with CJI in Supreme Court is tragic

Kanpur News: सर्वोच्च न्यायालय में सीजेआई के साथ हुई घटना दुखद

Mon, 13 Oct 2025 10:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
What happened with CJI in Supreme Court is tragic
बकेवर। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने सर्वोच्च न्यायालय में सीजेआई के साथ हुई घटना अपमानजनक बताई। सोमवार को बकेवर में एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में सीजेआई के साथ हुई घटना दुखद है। मध्यप्रदेश में भगवान विष्णु के खंडित मंदिर की घटना भी गलत है। न्यायालय में जजों को रनिंग कमेंट्री नहीं करना चाहिए। न्यायाधीशों को ब्रेकिंग में शामिल नहीं होना चाहिए। न्यायाधीश का पद सर्वोच्च है। रनिंग कमेंट्री में बुलडोजर को देख लिया जाता है, लेकिन भूमाफिया को नहीं देखा जाता जो लोगों की जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। आजादी के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ। इलाहाबाद हाईकोर्ट से गए हुए न्यायाधीश का कमरा नोटों से भरा मिलता है, जले हुए व अधजले नोट मिलते हैं और नोटों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। करोड़ों का मामला था। फिर भी उस पर क्लेम नहीं हुआ। न्यायालय की गरिमा को नहीं गिरने देना चाहिए। अगर न्यायालय में भी न्याय नहीं मिलेगा तो पीड़ित कहां जाएगा। इस दौरान ज्ञान सिंह, अभिमन्यु ,ओम प्रकाश सिंह, रमेश चंद्र, सुबोध आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed