{"_id":"6a02458ab1c6e527bb02cb56","slug":"western-disturbance-halted-mercury-will-rise-heat-wave-will-prevail-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1519711-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पश्चिमी विक्षोभ ठिठका, बढ़ेगा पारा, चलेगी लू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पश्चिमी विक्षोभ ठिठका, बढ़ेगा पारा, चलेगी लू
विज्ञापन
कानपुर। पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवाओं के घेरे में फंसकर ठिठक गया है। इससे तापमान क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने पर गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को मायूस होना पड़ेगा। उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। लू भी चलेगी।
सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ आ गया है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में चक्रवात बने हुए हैं। इनकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ ठिठक गया है। कानपुर परिक्षेत्र में इसका कोई असर नहीं आएगा। कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा तो स्थिति बदल सकती है।
24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा है। सुबह की नमी तीन प्रतिशत घटकर 61 हो गई है। दोपहर की नमी तीन दिन से 35 प्रतिशत बनी हुई है। नमी कम होने से दोपहर के समय हवा गर्म हो जाती है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अभी 2.2 डिग्री कम है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि देश में बने तीन चक्रवातों का कानपुर परिक्षेत्र पर कोई असर नहीं है।