फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather

तेज हवा चली तो उड़ गए घनघोर बादल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
weather
कानपुर। इस महीने पहले ही बारिश ने पिछले वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ दिया हो लेकिन पिछले दो दिनों से घने बादल गरज चमक कर आगे बढ़ जा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में हवा के कम दबाव का क्षेत्र पूरी तरह बन नहीं पाने की वजह से आवश्यकता अनुसार बारिश नहीं हो पा रही। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में स्थापित मौसम विभाग की तरफ से अगले एक सप्ताह का पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें 26 अगस्त तक 30 से 40 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना जताई गई। अगले 48 घंटों में भी 10 से 15 मिलीमीटर बारिश की संभावना है। शुक्रवार की सुबह मात्र तीन मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। इसके बाद बीच-बीच में बादल आते रहे और हवा के साथ आगे बढ़ते रहें। दिन में पारा तीन डिग्री नीचे आया। जबकि रात में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 31.6 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन पांडे ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का क्षेत्र फिर से बन रहा है जो महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed