फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Western Disturbance Stalls; Temperatures to Rise, Heatwave Expected

Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ ठिठका, बढ़ेगा पारा, चलेगी लू, परेशान करेगी उमस भरी गर्मी

Mon, 11 May 2026 07:14 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 11 May 2026 07:14 PM IST
सार

Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन
Weather Update: Western Disturbance Stalls; Temperatures to Rise, Heatwave Expected
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती हवाओं के घेरे में फंसकर ठिठक गया है। इससे तापमान क्रमिक रूप से बढ़ता रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के आने पर गर्म हवाओं के थपेड़ों से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को मायूस होना पड़ेगा। उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। लू भी चलेगी। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ आ गया है।

विज्ञापन


दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में चक्रवात बने हुए हैं। इनकी वजह से पश्चिमी विक्षोभ ठिठक गया है। कानपुर परिक्षेत्र में इसका कोई असर नहीं आएगा। कोई नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा तो स्थिति बदल सकती है। 24 घंटे में रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 25.8 डिग्री पर पहुंच गया। दिन का अधिकतम तापमान 0.8 डिग्री बढ़ा है। सुबह की नमी तीन प्रतिशत घटकर 61 हो गई है।

विज्ञापन

दोपहर की नमी तीन दिन से 35 प्रतिशत बनी हुई है। नमी कम होने से दोपहर के समय हवा गर्म हो जाती है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से अभी 2.2 डिग्री कम है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि देश में बने तीन चक्रवातों का कानपुर परिक्षेत्र पर कोई असर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed