फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Visibility has been zero in city for four days, weather will remain same for the next two days

Weather Update: चार दिनों से महानगर में दृश्यता शून्य, दो दिन ऐसा ही रहेगा मौसम, विभाग ने जारी की चेतावनी

Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 24 Dec 2025 11:38 PM IST
सार

Weather Update Kanpur: अधिकतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़ककर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात का पारा 7.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Weather Update: Visibility has been zero in city for four days, weather will remain same for the next two days
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महानगर और पूरे मंडल में पिछले चार दिनों से दृश्यता शून्य चल रही है। बुधवार को भी यही स्थिति रही। अगले 48 घंटे में भी हाईवे और शहर के बीच शाम आठ बजे से लेकर सुबह पांच बजे के बीच दृश्यता शून्य रहने का अनुमान है। माैसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऐसे समय में यात्रा करने में विशेष सावधानी बरतें।
विज्ञापन


इस बीच महानगर में रात का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो प्रदेश में सबसे कम तापमान वाले शहरों में दूसरे स्थान पर रहा। इसी तरह दिन में तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री लुढ़ककर 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कोहरे और उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते पिछले दो महीने से बारिश नहीं हो रही है। इस वजह से रबी की फसलों को भी नुकसान पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

Weather Update: Visibility has been zero in city for four days, weather will remain same for the next two days
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि इस माैसम को बारिश की महावट कहा जाता है। यह फसलों के लिए अमृत मानी जाती है। फसलों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई करना जरूरी है। बताया कि फिलहाल उत्तराखंड और आसपास के पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का सिलसिला रुक गया है।
विज्ञापन

Weather Update: Visibility has been zero in city for four days, weather will remain same for the next two days
कानपुर में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में दिन में धूप निकलने से दोपहर के समय शीतलहरी का असर कम हो सकता है पर सुबह और शाम को इसमें इजाफा होगा। इस बीच कोहरा बढ़ने की वजह से रात के नाै बजे ही प्रदूषण की मात्रा बढ़ने लगी। कल्याणपुर क्षेत्र में प्रदूषण 244 एक्यूआई और किदवईनगर क्षेत्र में 179 एक्यूआई रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed