{"_id":"68abf7254b70dfe92707c19e","slug":"weather-update-trough-line-active-18-6-mm-of-rain-it-will-rain-today-and-tomorrow-too-2025-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: ट्रफ लाइन सक्रिय, 18.6 मिमी बरसा पानी, आज व कल भी होगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: ट्रफ लाइन सक्रिय, 18.6 मिमी बरसा पानी, आज व कल भी होगी बरसात
Mon, 25 Aug 2025 11:11 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:11 AM IST
सार
Weather Update News: कानपुर में रविवार को 18.6 मिमी बारिश हुई। सीएसए मौसम विभाग की मानें तो आज व कल भी बरसात होगी।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ट्रफ लाइन की सक्रियता के चलते रविवार को शहर के सभी हिस्सों में अलग-अलग मात्रा में बारिश हुई। सबसे ज्यादा कंपनी बाग नवाबगंज में 18.6 मिमी हुई। इसी तरह सिविल लाइंस में 15.3 मिमी, काकादेव में 14.3 मिमी, नाैबस्ता में 13.3 मिमी और चकेरी क्षेत्र में 4.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। पूरे शहर में देर रात तक बारिश होती रही। अनुमान है कि बारिश सुबह पांच बजे तक रुक-रुककर होगी।
माैसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश का सिलसिला 28 अगस्त तक रुक रुककर चलेगा। सीएसए के माैसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर मंडल के अलावा आसपास के जनपदों में भी बारिश होगी।
विज्ञापन
माैसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश की संभावना है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश का सिलसिला 28 अगस्त तक रुक रुककर चलेगा। सीएसए के माैसम विभाग से जारी पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर मंडल के अलावा आसपास के जनपदों में भी बारिश होगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को अधिकतम तापमान 31.9 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। माैसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि कानपुर मंडल सहित उप्र के अधिकांश क्षेत्रों में 27 अगस्त तक बारिश का माैसम रहेगा।
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
खासकर सोमवार को 22 मिमी से अधिक की बरसात होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मंगलवार को 8 से 15 मिमी और बुधवार को पांच से छह मिमी तक बारिश हो सकती है। इस बीच दिन और रात के तापमान में भी कमी आएगी।
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
देर रात तक चली बारिश की वजह से शहर के अधिकांश क्षेत्रों वीआईपी रोड, गोविंदनगर, पांडुनगर, गुमटी, आवास विकास के कई मोहल्लों की सड़कें जलमग्न हो गईं। लोग देर तक पानी में फंसे रहे। विजयनगर और शास्त्रीनगर बाजार की कुछ दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया।