{"_id":"68238bae5bf68e130e0d8cee","slug":"weather-update-the-heat-will-increase-with-humid-heat-alert-issued-for-heat-wave-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: उमस भरी गर्मी के साथ तपिश और बढ़ेगी, लू के लिए अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: उमस भरी गर्मी के साथ तपिश और बढ़ेगी, लू के लिए अलर्ट जारी
Tue, 13 May 2025 11:43 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 13 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
थार मरुस्थल से आ रहीं गर्म हवाओं की वजह से तापमान धीरे-धीरे और बढ़ने का पूर्वानुमान है। सीएसए के मौसम विभाग ने लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया है। साथ ही अरब सागर से नमी लेकर आ रहीं हवाओं की वजह से उमस भरा माहौल रहेगा। इससे तापमान से दो-तीन डिग्री अधिक गर्मी महसूस होगी। हल्के बादलों की आवाजाही बने रहने का असर रात के न्यूनतम तापमान पर अधिक आएगा। नमी के प्रतिशत के साथ ताप सूचकांक की डिग्री ऊपर-नीचे होगी।
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत 39.5 डिग्री से 0.7 डिग्री अधिक रहा है। न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के नजदीक रहा है। इसके साथ ही सुबह को माहौल में नमी का प्रतिशत 50 हो गया। दोपहर को नमी घटकर 28 प्रतिशत हो गई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि ताप सूचकांक 55 डिग्री हो गया। उन्होंने बताया कि नमी लेकर आ रहीं अरब सागर की हवाएं अभी माहौल में मिल रही हैं, लेकिन नमी का प्रतिशत कम हो गया है। तापमान धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा।
तापमान
अधिकतम- 40.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24 डिग्री सेल्सियस