{"_id":"665f687f96ad51259709b925","slug":"weather-update-temperatures-will-rise-in-kanpur-this-week-2024-06-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में इस सप्ताह चढ़ा रहेगा पारा, झुलसाती रहेगी तपिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में इस सप्ताह चढ़ा रहेगा पारा, झुलसाती रहेगी तपिश, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Wed, 05 Jun 2024 12:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 05 Jun 2024 12:49 AM IST
सार
Kanpur Weather Update: झांसी के बाद कानपुर, हमीरपुर प्रदेश के दूसरे सबसे गर्म शहर रहे। मौसमी गतिविधियों का कानपुर परिक्षेत्र पर असर नहीं है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार को सियासी पारा के साथ अधिकतम तापमान भी च़ढ़ा रहा। प्रदेश में झांसी के बाद कानपुर और हमीरपुर में सबसे अधिक तापमान रहा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह बनी रहेगी। देश के कई इलाकों में चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र बने हैं और बादलों की श्रंखला भी है लेकिन इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आएगी।
बादलों की आवाजाही से तापमान एक-दो डिग्री नीचे-ऊपर हो सकता है लेकिन वेट बल्ब तापमान की वजह से उमस भरी गर्मी इसी तरह परेशान करती रहेगी। सीएसए के मौसम विभाग प्रभारी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य औसत के लगभग बराबर रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले पांच दिनों में बादल छाए रहने के आसार हैं। वर्षा की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य औसत से अधिक रहेगा। डॉ. पांडेय का कहना है कि तेज हवाएं और अंधड़ चल सकते हैं। उन्होंने बताया कि मौसमी गतिविधियों का असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं आ रहा है।

तापमान
एयरफोर्स स्टेशन
अधिकतम- 46.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 31.4 डिग्री सेल्सियस
सीएसए
अधिकतम- 43.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.4 डिग्री सेल्सियस
एयरफोर्स स्टेशन
अधिकतम- 46.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 31.4 डिग्री सेल्सियस
सीएसए
अधिकतम- 43.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.4 डिग्री सेल्सियस
अधिकतम तापमान
झांसीः 46.8 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुरः 46.2 डिग्री सेल्सियस
आगरा (ताज): 46.1 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज और उरईः 45.2 डिग्री सेल्सियस
झांसीः 46.8 डिग्री सेल्सियस
हमीरपुरः 46.2 डिग्री सेल्सियस
आगरा (ताज): 46.1 डिग्री सेल्सियस
प्रयागराज और उरईः 45.2 डिग्री सेल्सियस