{"_id":"6a3ac8992184c40edc05ff2f","slug":"weather-update-temperature-in-kanpur-reaches-41-c-heatwave-conditions-to-persist-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में पारा पहुंचा 41 डिग्री, चलती रहेगी लू, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में पारा पहुंचा 41 डिग्री, चलती रहेगी लू, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी
Wed, 24 Jun 2026 12:14 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:14 AM IST
सार
Weather Update: मौसम विभाग की मानें तो दो-तीन दिन तक लू ऐसी ही रहेगी। इसके बाद बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अब जितना तापमान होता है, उससे अधिक गर्मी लग रही है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया लेकिन लोगों को 44 डिग्री जैसी गर्मी महसूस हुई। ऐसा हीट इंडेक्स अधिक होने तथा ड्राई और वेट बल्ब तापमान अधिक होने से लग रहा है। फिलहाल दो-तीन दिन तक लू ऐसी ही रहेगी। मौसम विभाग ने 25-26 जून से तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राई बल्ब तापमान 40.4 डिग्री मापा गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसका वेट बल्ब तापमान सामान्य 23.6 डिग्री के स्थान पर 25 डिग्री रहा। इन दोनों के बढ़ने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक ड्राई बल्ब तापमान 40.4 डिग्री मापा गया। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। इसका वेट बल्ब तापमान सामान्य 23.6 डिग्री के स्थान पर 25 डिग्री रहा। इन दोनों के बढ़ने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य औसत से यह 0.2 डिग्री अधिक है। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल एवं तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि 25 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन उस पहले गर्मी बनी रहेगी।
तापमान
अधिकतम- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.8 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 27.8 डिग्री सेल्सियस