फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Sun shone brightest in 54 years, mercury @ 26.8 degrees

Weather Update: 54 साल में सबसे तेज चमका सूरज, पारा @ 26.8 डिग्री

Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 21 Jan 2025 11:27 PM IST
सार

Kanpur Weather News: 21 जनवरी को अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान एक दिन में दोगुना हुआ।

विज्ञापन
Weather Update: Sun shone brightest in 54 years, mercury @ 26.8 degrees
खिली धूप में फुटबॉल खेलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

54 साल में 21 जनवरी को इस बार सूरज सबसे तेज चमका है। दिन का अधिकतम पारा रिकार्ड 26.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीएसए के मौसम विभाग के पास वर्ष 1971 से तापमान का रिकार्ड उपलब्ध है। तब से अधिकतम तापमान इतना कभी नहीं रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान एक दिन में दोगुना हो गया। 20 जनवरी को रात का पारा 6.3 डिग्री था जो 21 जनवरी को 13 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन


मकर संक्रांति के बाद सूर्य के उत्तरायण होते ही धूप की अवधि लंबी हो गई है। इसके साथ ही मौसमी गतिविधियां शांत हैं जिसकी वजह से धूप सीधे जमीन पर पड़ रही है। मौसम विज्ञानी अधिकतम तापमान होने का यही कारण बता रहे हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार को भी धूप खिलेगी। नमी बढ़ी तो फिर मौसम में बदलाव आएगा। कानपुर परिक्षेत्र में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आना अभी बंद है। इसकी वजह से बादल छंट गए और हवाएं धुंध और कोहरा बहा ले गईं। आसमान साफ हो गया। इससे सन शाइन आवर बढ़ गए।
विज्ञापन


सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि इस 21 जनवरी को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा है। आने वाले पांच दिनों में सुबह और रात को हल्का कोहरा हो सकता है लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बीते वर्षों में जनवरी के अन्य दिनों में इससे अधिक तापमान रहा है लेकिन 21 जनवरी को अधिकतम तापमान का यह रिकार्ड है। उन्होंने बताया कि मौसमी गतिविधि शुरू होने पर मौसम बदल सकता है। सुबह और शाम की ठंडक फरवरी तक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक हवाएं बदलेंगी मौसम
प्रशांत महासागर से व्यापारिक हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। ला-नीना के असर ये हवाएं चलती हैं। इनका रुख भारत की ओर हो गया। ये हवाएं ठंडक लाती हैं। इन्हें व्यापारिक हवाएं इसलिए कहा जाता है कि पुराने जमाने में व्यापारी इन्हीं हवाओं के सहारे नाव से आते-जाते रहे हैं। इन हवाओं की वजह से पहाड़ों पर हिमपात और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है।

 

बीते वर्षों में जनवरी में इन दिनों ज्यादा रहा अधिकतम तापमान
21 जनवरी को 26.8 डिग्री तापमान पहले कभी नहीं रहा लेकिन जनवरी के अन्य दिनों में अधिकतम तापमान इससे अधिक रहा है। छह जनवरी 2021 को 28.2 डिग्री, 23 जनवरी 1999 को 29.2 डिग्री, 18 जनवरी 2006 को 28.4 डिग्री, 27 जनवरी 1990 को 29 डिग्री, 26 जनवरी 2009 को 29.2 डिग्री, 29 जनवरी 2010 को 27.4 डिग्री तापमान रहा था।

तापमान
अधिकतम- 26.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 13 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed