फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: November 13th was the coldest night in the state

UP Weather Update: प्रदेश में सबसे ठंडी रही 13 नवंबर की रात, हिमालयी हवाओं की निरंतरता ने गिराया तापमान

Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 14 Nov 2025 12:28 AM IST
सार

Weather Update News: 13 नवंबर की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही। पारा 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
Weather Update: November 13th was the coldest night in the state
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुवार की रात प्रदेश में सबसे ठंडी रही है। भारतीय मौसम केंद्र ने इस संबंध में रिपोर्ट जारी की है। हिमालयी ठंडक लेकर कानपुर परिक्षेत्र में आ रहीं उत्तर पश्चिमी हवाओं की निरंतरता ने रात का तापमान गिराया है। 13 नवंबर को न्यूनतम तापमान ने 12 साल का रिकार्ड तोड़ा है। सीएसए की मौसम वेधशाला में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। इसके पहले 13 नवंबर वर्ष 2013 में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री पर गया था। उसके बाद यह न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री से अधिक रहा है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि हवा की निरंतरता से प्रदूषण हल्का सा घटा और आसमान साफ है। इससे रात को ठंड बढ़ गई। हालांकि गुरुवार दोपहर धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य औसत के लगभग बराबर रहा है। कानपुर के बाद इटावा का न्यूनतम तापमान सबसे कम 9.2 डिग्री रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति अधिक नहीं लेकिन निरंतरता है। इससे रात ठंडी हुई। अभी कुछ दिन मौसम का उतार-चढ़ाव इसी तरह बना रहेगा।

विज्ञापन

Weather Update: November 13th was the coldest night in the state
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ला-नीना प्रशांत महासागर में सक्रिय होने की बात विज्ञानी कर रहे हैं। इससे ठंडक में बढ़ोत्तरी होती चली जाएगी। 24 और 25 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इससे कंपकंपी वाली ठंड होने लगेगी। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2013 के बाद न्यूनतम तापमान गुरुवार को सबसे कम रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed