{"_id":"69fb81c38340f8e38a0eff13","slug":"weather-update-nighttime-temperatures-on-may-6th-hit-a-23-year-low-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: 23 साल बाद छह मई की रात का पारा सबसे नीचे, पांच दिनों तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: 23 साल बाद छह मई की रात का पारा सबसे नीचे, पांच दिनों तक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी के आसार
Wed, 06 May 2026 11:45 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 06 May 2026 11:45 PM IST
सार
Weather Update: इससे पहले वर्ष 2003 में न्यूनतम पारा गया 18 डिग्री पर रिकार्ड किया गया था। बुधवार रात का तापमान 19.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
23 साल बाद छह मई की रात का पारा 19.4 डिग्री पर आ गया। इसके पहले वर्ष 2003 में छह मई को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पर रहा था। उसके बाद पारा अधिक नीचे नहीं आया। बुधवार को रात में नमी बढ़ने से तड़के शहर के सरहदी इलाकों में धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने पांच दिनों तक बादल छाए रहने और बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
बुधवार को धूप रहने से अधिकतम तापमान बढ़ गया। 24 घंटे में अधिकतम तापमान में 4.2 डिग्री की बढ़त हुई है। रात में हवाओं के तेज होने और नमी का प्रतिशत बढ़ने की वजह से तापमान 2.6 डिग्री नीचे आ गया। सीएसए के मौसम विभाग के नोडल और तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि नमी बढ़ने के कारण बुधवार रात का तापमान 23 साल के बाद सबसे नीचे गया है। धूप की वजह दिन में पारा चढ़ गया। उत्तर-पूर्वी हवाएं औसत पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलीं।
विज्ञापन
मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार सुबह माहौल में नमी तीन प्रतिशत बढ़ गई। दोपहर को धूप के कारण नमी में 26 फीसदी कमी हो गई। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि मौसमी प्रणालियां अभी बनी हुई हैं लेकिन तापमान क्रमिक बढ़ोत्तरी का अनुमान है। बादल बढ़ने से बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन अब बारिश की संभावना नहीं है।
विज्ञापन