Weather Update: नमी से उमस बढ़ी, हवाओं के रुख से मानसून ठिठका, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Weather Update: माहौल में नमी की मात्रा बढ़कर 80 फीसदी हुई। मौसम विभाग की मानें तो बादलों की आवाजाही बढ़ी है। स्थानीय स्तर पर बारिश के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बादलों के छाए रहने और नमी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट आई है। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.1 डिग्री कम 35.2 और न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस कम 24.6 रहा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। तेज और मध्यम हवाएं चलेंगी और गरज-चमक के साथ हल्की और मध्य वर्षा स्थानीय स्तर पर होगी। कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने से मानसून ठिठक गया है।
हवाओं का रुख उत्तर पूर्व हो गया है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं चलने पर मानसून आगे बढ़ेगा। 30 जून तक मानसून के कानपुर परिक्षेत्र पहुंचने का पूर्वानुमान है। इसके साथ ही माहौल में नमी की मात्रा बढ़ रही है। उन्होंने बताया बीच-बीच में स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश होती रहेगी।
तापमान
अधिकतम- 35.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 24.6 डिग्री सेल्सियस