फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: Moisture came from the Bay of Bengal, humidity increased at night

Weather Update: बंगाल की खाड़ी से नमी आई, रात में उमस और बढ़ी, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 19 Apr 2025 10:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Apr 2025 10:29 PM IST
सार

Weather Update News: न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक हो गया। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बादल छाए रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Weather Update: Moisture came from the Bay of Bengal, humidity increased at night
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आई नमी आपस में मिल गई। इससे बादल आ गए। बादलों के छाए रहने से रात का पारा फिर चढ़ गया। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान सामान्य 21.2 डिग्री से 4.2 डिग्री अधिक हो गया। इससे रात में उमस भरी गर्मी बढ़ गई। वहीं, दिन में बादल रहने की वजह से तपिश पर नियंत्रण रहा और अधिकतम तापमान सामान्य औसत के लगभग बराबर रहा।
विज्ञापन


मौसम विज्ञानियों का कहना है कि बादल साफ होंगे तो दिन में तपिश बढ़ेगी और अधिकतम तापमान भी बढ़ जाएगा। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले पांच दिन तक बादलों की आवाजाही रहेगी। रविवार को स्थानीय स्तर पर अंधड़ चल सकता है। गरज-चमक के साथ बादल आ सकते हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि तीन तरफ से आ रही नमी आपस में मिल रही है।
विज्ञापन

Weather Update: Moisture came from the Bay of Bengal, humidity increased at night
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
इससे पहाड़ों और तराई के इलाके में गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। कानपुर परिक्षेत्र पर अधिक असर नहीं आएगा। ऊंचे बादलों के छंटने के बाद तपिश बढ़ेगी। नमी आते रहने से उमस भरी गर्मी होगी।

तापमान
अधिकतम- 36.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed