फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather Update: If the direction of the winds changes, the cold will increase

Weather Update: हवाओं का रुख बदला तो बढ़ेगी ठंडक, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 28 Dec 2024 11:00 PM IST
सार

Kanpur Weather News: दक्षिण-पूर्वी शुष्क हवाओं ने नमी कम की। मौसम विभाग की मानें तो हवाओं का रुख बदला तो ठंडक बढ़ जाएगी। 

विज्ञापन
Weather Update: If the direction of the winds changes, the cold will increase
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शुष्क दक्षिणी-पूर्वी हवाओं के आने की वजह से माहौल में ठंड और गलन घट गई है। इसके साथ ही बादलों के छाए रहने की वजह से शनिवार को बौछारें पड़ीं। इसके बाद मौसम खुल गया। शुष्क हवाओं की वजह से माहौल में नमी भी कम हुई। माहौल में नमी 95 फीसदी से घटकर 78 फीसदी हो गई। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को तेज हवाओं के साथ स्थानीय स्तर पर बूंदाबादी हो सकती है। विभाग की मौसम वेधशाला में 0.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि इस समय दक्षिणी पूर्वी हवाएं चल रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्र में चला गया है। इसके जाने के बाद उत्तर पश्चिमी हवाएं चलेंगी। इससे फिर ठंडक तेज होगी। लेकिन इस बीच गलन भरी ठंड और शीत लहरी से निजात रहेगी। उन्होंने बताया कि बादल रविवार दोपहर छंटने के आसार हैं। इस बीच बूंदाबांदी हो सकती है। जनवरी में मौसमी गतिविधियों में बदलाव होने पर ठंड तेज सकती है। दिसंबर के दो-तीन दिन इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
विज्ञापन


माहौल में धुंध और कोहरा बना रहेगा। शनिवार को सुबह साढ़े साते बजे दृश्यता सामान्य दो किमी की तुलना में 360 मीटर रही है। अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 2.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री अधिक रहा है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में धुंध और कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 25.2 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 12.6 डिग्री सेल्सियस
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed