{"_id":"6807daea38da3d41e10a8980","slug":"weather-update-heat-wave-gained-momentum-due-to-winds-from-thar-desert-humidity-also-decreased-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: थार मरुस्थल की हवाओं से लू ने पकड़ी रफ्तार, नमी भी घटी, तकलीफदेह होगी गर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: थार मरुस्थल की हवाओं से लू ने पकड़ी रफ्तार, नमी भी घटी, तकलीफदेह होगी गर्मी
Wed, 23 Apr 2025 12:16 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:16 AM IST
सार
Weather Update News: नमी सामान्य से कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार गर्म हवाएं और तीखी होंगी। मौसमी गतिविधियां बदलने पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के थार मरुस्थल से होकर आईं गर्म हवाओं ने कानपुर परिक्षेत्र में लू तेज कर दी है। गर्म और शुष्क हवाओं के कारण माहौल में नमी घट गई। मंगलवार को सामान्य से कम नमी रही। नमी कम रहने से आने वाले दिनों में गर्म हवाएं और तीखी होंगी। सीएसए के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 अप्रैल तक इसी तरह की स्थिति रहेगी। 27 अप्रैल के बाद नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी बढ़ेगी। इससे राहत मिलने की उम्मीद है।
सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि माहौल में सुबह के समय नमी का प्रतिशत 45 के ऊपर होना चाहिए। दोपहर को नमी का प्रतिशत 15 से 20 के बीच होना चाहिए। मंगलवार को सुबह के समय नमी का प्रतिशत 35 हो गया। इसके बाद जैसे दिन चढ़ा, नमी घटकर 10 प्रतिशत पर आ गई। उन्होंने बताया कि दिन में राजस्थान के थार मरुस्थल की गर्म हवाएं आ रही हैं। इससे कानपुर परिक्षेत्र समेत सेंट्रल यूपी प्रभावित है। चार-पांच दिन तक मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं है। 26 अप्रैल तक हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मंगलवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार रहा। मौसम वेधशाला की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकतम तापमान 40.2 और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक रहा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में थार मरुस्थल से आने वाली हवाओं से शाम के समय पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाली हवाओं में नमी की मात्रा बहुत कम हो गई है। 27-28 अप्रैल के बाद माहौल में नमी बढ़ने का पूर्वानुमान है। इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी
- फोटो : अमर उजाला
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर में हो सकती है पानी की कमी, खूब पानी पीएं
- बिना पानी पीए धूप में न निकलें, बढ़ सकता है शरीर का तापमान
- लू लगने, गर्मी लगने का खतरा अधिक, शरीर को ढंके रहें
- दोपहर 12 से तीन बजे तक बिना जरूरत बाहर न निकलें
- काले और गाढ़े रंग के कपड़े न पहनें, सफेद कपड़े पहनें तो बेहतर
- सन बर्न से बचने के लिए चेहरे को कपड़े से ढंके रहें
(डॉ. बीपी प्रियदर्शी, मेडिसिन के प्रोफेसर)

खेत में शाम को सिंचाई करें
किसान खेतों में नमी रखने के लिए सुबह के समय पानी न दें। दोपहर को पानी गर्म हो जाएगा। इसके जड़ में पहुंचने पर पौधा सूख सकता है। खेतों में शाम के समय पानी दें। इससे पानी का तापमान सामान्य रहेगा। - अजय मिश्रा, मौसम तकनीकी अधिकारी, सीएसए