{"_id":"673c90ed821e82407f0704f3","slug":"weather-update-delhi-s-fog-covered-kanpur-temperature-dropped-by-five-degrees-2024-11-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दिल्ली की धुंध कानपुर पर छाई, पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दिल्ली की धुंध कानपुर पर छाई, पारा पांच डिग्री सेल्सियस गिरा
Tue, 19 Nov 2024 07:32 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:32 PM IST
सार
Kanpur News: दिल्ली की धुंध कानपुर पर छाई हुई है। शहर का पारा पांच डिग्री गिरा है। दिन भर धुंध रही। पारा सामान्य औसत के नीचे आ गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में छाई धुंध हवाएं कानपुर परिक्षेत्र परिक्षेत्र में ले आईं। मंगलवार तड़के से धुंध दिन भर छाई रही और ठंडक महसूस हुई। दोपहर को धुंध की चादर हल्की हुई लेकिन शाम होते ही फिर बढ़ गई। दृश्यता सामान्य डेढ़-दो किमी से घटकर तीन सौ मीटर पर आ गई। दिन में धुंध रहने से अधिकतम तापमान सामान्य औसत के नीचे आ गया। एक दिन में अधिकतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है।
सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिन धुंध बनी रहेगी। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि धुंध (स्मॉग) दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पर छाया हुई थी। हवाओं की वजह से धुंध उड़कर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भाग में आ गई। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी रहा। उन्होंने बताया कि जब तेज हवाएं चलेंगी तो धुंध आगे चली जाएगी।
विज्ञापन
सीएसए के मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिन धुंध बनी रहेगी। लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि धुंध (स्मॉग) दिल्ली, हरियाणा और पंजाब पर छाया हुई थी। हवाओं की वजह से धुंध उड़कर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भाग में आ गई। इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर भी रहा। उन्होंने बताया कि जब तेज हवाएं चलेंगी तो धुंध आगे चली जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार को दिन भर धुंध रहने से ठंडक महसूस हुई। धुंध का असर दिन के अधिकतम तापमान पर आया। सीएसए के मौसम विभाग के तकनीकी अफसर अजय मिश्रा ने बताया कि सुबह चार बजे से धुंध बढ़ गई। दृश्यता घटकर तीन सौ मीटर पर आ गई। तकनीकी अफसर मिश्रा ने बताया कि दोपहर को दृश्यता एक हजार मीटर पर पहुंची। इसके बाद शाम चार बजे फिर सात-आठ सौ मीटर पर आ गई। धुंध पांच दिन तक बने रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान सामान्य औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। उन्होंने बताया कि आज के दिन 19 नवंबर, वर्ष 2022 को भी अधिकतम सामान्य औसत से इतना ही कम था। 24 घंटे के अंदर तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. पांडेय का कहना है कि धुंध छाए रहने और तापमान गिरने से हल्की ठंडक महसूस हुई है। एक और पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को आ सकते हैं। इसका प्रभाव भी अधिकतम तापमान पर पड़ेगा और ठंडक बढ़ेगी।
तापमान
अधिकतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 13.5 डिग्री सेल्सियस
तापमान
अधिकतम- 25.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 13.5 डिग्री सेल्सियस