{"_id":"68bf120490bc5967b908c35e","slug":"weather-update-38-7-mm-of-rain-fell-in-two-hours-people-were-troubled-by-waterlogging-at-many-places-2025-09-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: दो घंटे में 38.7 मिमी बरसा पानी, जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: दो घंटे में 38.7 मिमी बरसा पानी, जगह-जगह जलभराव से लोग हुए परेशान
Mon, 08 Sep 2025 10:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:58 PM IST
सार
Weather Update News: अचानक से आई ट्रफ लाइन से बने चक्रवात ने शहर में जमकर बारिश की।
विज्ञापन
कानपुर में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडल के उरई क्षेत्र के ऊपर अचानक से आई ट्रफ लाइन से बने चक्रवात की वजह से महानगर में सोमवार को जमकर बारिश हुई। माैसम विभाग के अनुसार दो घंटे के अंतराल में 38.7 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। कल परसों दिन में धूप होगी लेकिन सुबह या फिर शाम के समय बारिश की संभावना है।माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय के अनुसार पर्वतीय राज्यों से आ रही नमी की वजह से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर काले घने बादल बन रहे हैं।
अगले 48 घंटे के बीच बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन आमताैर पर 15 सिंतबर तक माना गया है। 15 की शाम या फिर 16 सितंबर की सुबह इसकी विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के आखिरी वक्त में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि बरसात आगे भी खिंच सकती है।
विज्ञापन
अगले 48 घंटे के बीच बादलों की आवाजाही का यह सिलसिला जारी रहेगा। भारतीय माैसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसूनी सीजन आमताैर पर 15 सिंतबर तक माना गया है। 15 की शाम या फिर 16 सितंबर की सुबह इसकी विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार मानसून के आखिरी वक्त में जिस तरह से बारिश हो रही है, उससे लग रहा है कि बरसात आगे भी खिंच सकती है।
विज्ञापन
कानपुर में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
माैसम विज्ञानी इसे जलवायु परिवर्तन की वजह भी बता रहे हैं। अक्सर ट्रफ लाइन 24 से 48 घंटे के बीच बनती रही है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कुछ घंटे के अंतराल में ही काले घने बादल बने और तेज बारिश हुई। इस बीच चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय के माैसम विभाग के अनुसार अधिकतम तामपान 32.7 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 8.2 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
कानपुर में जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
शहर में अलग-अलग दर्ज हुई बारिश की मात्रा
कंपनी बाग नवाबगंज क्षेत्र- 38.7 मिमी
काकादेव पांडुनगर क्षेत्र - 37.3 मिमी
नाैबास्त क्षेत्र - 32.4 मिमी
सिविल लाइंस क्षेत्र- 22.8 मिमी
चकेरी क्षेत्र - 19 मिमी
कंपनी बाग नवाबगंज क्षेत्र- 38.7 मिमी
काकादेव पांडुनगर क्षेत्र - 37.3 मिमी
नाैबास्त क्षेत्र - 32.4 मिमी
सिविल लाइंस क्षेत्र- 22.8 मिमी
चकेरी क्षेत्र - 19 मिमी