{"_id":"66b7b007ab8d97d1060934ed","slug":"weather-update-32-mm-rain-occurred-in-kanpur-meteorological-department-gave-this-information-for-the-future-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: कानपुर में 32 मिमी हुई बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: कानपुर में 32 मिमी हुई बारिश, आगे के लिए मौसम विभाग ने दी ये जानकारी
Sat, 10 Aug 2024 11:53 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
कानपुर में बारिश
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में सुबह से लेकर देर रात तक 32 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सीएसए मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा। पिछले दो दिनों से शहर में रुक-रुककर हो रही बारिश की वजह से तापमान और उमस में कमी आई है। इस बीच दिन का पारा दो दिन से दो डिग्री लुढ़ककर 32.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। रात में बादल होने की वजह से न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
रात का पारा 26 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर से उठने वाली हवाओं से इस समय उत्तर प्रदेश के अलावा कई अन्य राज्याें में मानसून की सक्रियता बढ़ी है। बताया कि 13 अगस्त तक इसी तरह बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन