फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फीले इलाकों से उठ रही पुरवैया ने बढ़ाई ठंड, यूपी के कई शहरों में बारिश की संभावना

Wed, 11 Dec 2019 08:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 11 Dec 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
weather report, Temperature dropped by four degrees in two days in Kanpur
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर समेत आसपास के शहरों में हवाओं की दिशा में अचानक आए बदलाव से ठंड बढ़ गई है। इस समय चल रहीं पूर्वी हवाएं बर्फीले इलाकों से होकर आ रही हैं और मौसम में ठंडक घोल रही हैं। इस कारण दो दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की कमी आई है।
weather report, Temperature dropped by four degrees in two days in Kanpur
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को न्यूनतम पारा 8..8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे पहले सोमवार को तीन डिग्री लुढ़ककर नौ पर आया था। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार उत्तर पूर्वी हवाएं चलने से पश्चिमी विक्षोभ का असर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सक्रिय हुआ है।
weather report, Temperature dropped by four degrees in two days in Kanpur
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
इसकी वजह से 13 और 14 को बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान में लगातार कमी की वजह उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों के पर्वतीय इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी है। यहां से उठने वाली बर्फीली हवाओं की वजह से कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weather report, Temperature dropped by four degrees in two days in Kanpur
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
अगले एक दो दिनों में दिन का तापमान भी नीचे जा सकता है। बुधवार को भी अधिकतम पारा 24.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। धूप होने की वजह से अभी पारा तीन दिन से स्थिर बना हुआ है। दिन में हवा चलने और छिटपुट बादलों की वजह से नमी में पांच प्रतिशत का इजाफा हुआ है। अधिकतम नमी 90 से बढ़कर 92 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
weather report, Temperature dropped by four degrees in two days in Kanpur
हवाओं की दिशा में आए बदलाव से बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला
इस बार पाला पड़ने के कम संकेत
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इस बार पाला पड़ने की संभावना कम है। ऐसे में आलू, मटर और सरसों की फसलों को कम नुकसान पहुंचेगा। आम तौर पर देर से बोई जाने वाली इन फसलों को पाले का खतरा बना रहता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed