{"_id":"6081cf108ebc3eb92d46a6cc","slug":"weather-pukhranya-news-knp624898249","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी से बागबानों को नुकसान, आम और जामुन टूटकर गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी से बागबानों को नुकसान, आम और जामुन टूटकर गिरे
विज्ञापन
weather
- फोटो : PUKHRANYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां (कानपुर देहात)। बुधवार की रात आई तेज आंधी से गेहूं की फसल के साथ बागबानों को काफी नुकसान हुआ। आंधी में कच्चे आम और जामुन टूट कर गए। गेहूं की कटाई मड़ाई का काम रुक गया। खेतों में जमा भूसा उड़ गया। हाईवे पर जगह-जगह पेड़ गिरने कारण आवागमन बाधित हुआ। वाहन चालक पेड़ों को हटाकर रास्ता बनाकर निकलते रहे।
बुधवार देररात आई आंधी से खेताें में कटी पड़ी गेहूं की फसल उड़कर फैल गई। गट्ठे खेतों की मेड़ के किनारे जाकर लग गए। रात में किसान फसल सुरक्षित करने पहुंचे तो बारिश होने लगी। घरों को बैरंग होना पड़ा। किसान महेश सोनकर, श्रीपाल सोनकर, संतोष सचान, रामनरेश यादव, सजीवन लाल यादव, अबरार खां, अनीश कुमार मिश्र ने बताया कि गेहूं की पकी खड़ी फसल की बाली टूट गई। आंधी आने से भूसे के ढेरों से काफी भूसा उड़ गया। गुरुवार सुबह फसल और भूसा को सुरक्षित किया जा सका।
बागबान जलालपुर के अशोक सचान, डीघ के राजनारायण द्विवेदी, बरौर के खिल्लन उपाध्याय सहित अमरौधा, बरौली के चंद्रेश ने बताया कि आंधी से आम और जामुन की फसल को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। फल पूरा तैयार भी नहीं हो पाया कच्चा ही गिर गया। मजबूरी में समेट कर रखना पड़ रहा है। बाग रखाए नफीस, रफीक और मोहम्मद जमीन ने बताया कि अब कुछ बचा ही नहीं बड़ा नुकसान हो गया।

weather- फोटो : PUKHRANYA
विज्ञापन