फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   weather is so cold.

सर्द हवाओं ने बढ़ा दी कंपकंपी

Tue, 30 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर देहात Updated Tue, 30 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
weather is so cold.
इस साल हाड़कंपाऊ ठंड से सभी बेहाल हैं। गिरता पारा रोज नए रिकार्ड बना रहा
विज्ञापन
है। आसमान में छा रही बर्फ की चादर धूप के  धरती तक आने में बाधक बनी है। जिससे गलन बढ़ी है। वहीं कोहरे का कहर भी जारी है। हालात के लिए प्राकृतिक कारण ही नहीं मानवीय गतिविधियां भी जिम्मेदार हैं।

मालूम हो कि गत रविवार को वायुमंडल का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री था और अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई थी। कृषि विशेषज्ञ बीएस यादव ने बताया कि सतह से करीब एक किलोमीटर की ऊंचाई पर अति सूक्ष्म प्रदूषित कणों (एयरोसोल्स) के संघनन से मुलायम बर्फ की परत (हेज लेयर) बनती है।

 सूर्य की किरणें इसी परत से टकराकर वायुमंडल में छितराती हैं या लौट जाती हैं। जबकि लोगों को बदली का भ्रम होता है। इस परत के नीचे कोहरा मौजूद रहता है।

वातावरण की अनुकूल दशाओं में जब सतह का तापमान कम होता है, तब आर्द्रता बढ़ने पर धरती के नजदीक हवा में कोहरे  की मौजूदगी सामान्य प्राकृतिक घटना है। जबकि धुएं और कोहरे के मिश्रण से धुंध बनता है। जो बढ़ते वायु प्रदूषण की उपज है।

 सापेक्षिक आर्द्रता शतप्रतिशत होने पर हवा में जलवाष्प की मात्रा स्थिर हो जाती है। जिससे अतिरिक्त जलवाष्प शामिल होने या तापमान कम होने पर संघनन शुरू हो जाता है और वायुमंडल में कोहरा फैल जाता है। इन दिनों खेतों में सिंचाई के चलते वायुमंडल में आर्द्रता बढ़ी है। प्रदूषण भी कोहरा और धुंध बनने में सहायक सिद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed