फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Weather enhanced viral, fungal infections

मौसम ने बढ़ाया वायरल, दिमागी बुखार का खतरा तेज

Tue, 05 Jun 2018 03:31 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 05 Jun 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
Weather enhanced viral, fungal infections
डेमाे पिक
यूपी के कानपुर शहर में मौसम का कहर चरम पर है। यहां मौसम के बदलाव से वायरल और फंगल इंफेक्शन के रोगी बहुत बढ़ गए हैं। सोमवार को हैलट और उर्सला की ओपीडी में इस तरह के सर्वाधिक मरीज पहुंचे। वायरल में लापरवाही से दिमागी बुखार हो रहा है। ऐसे 14 मरीजों को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

 

हैलट ओपीडी के चर्म रोग विभाग में 728 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डा. सुशील चंद्रा और डा. डीपी शिवहरे ने बताया कि पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन के सबसे ज्यादा रोगी आ रहे हैं। धूप से एलर्जी (फोटो डर्मेटाइटिस) के रोगी भी बढ़े हैं। इन बीमारियों से बचाव के लिए साफ - सफाई से रहने और धूप से बचाव की सलाह दी गई।

विज्ञापन

 

 

इसी ओपीडी के मेडिसिन विभाग में डा. जेएस कुशवाहा और डा. रंजीत कुमार के साथ मरीज देखने के बाद डा. बृजेश कुमार ने बताया कि 50 फीसदी से ज्यादा वायरल पेशेंट आ रहे हैं। लापरवाही करने से दिमाग में असर, झटके, बेहोशी, इंसेफलाइटिस हो सकता है। इसी तरह उर्सला ओपीडी के मेडिटसिन विभाग में डा. एसएन वाजपेयी, डा. आरसी भरद्वाज के साथ मरीज देखने के बाद डा. गौतम जैन ने 50 प्रतिशत से ज्यादा वायरल रोगी और पेट के रोगी आने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 

 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed