{"_id":"5c3472d6bdec2256bf2a5772","slug":"weather-department-news-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्फीली पहाड़ियों से उठने वाली हवाओं ने बढ़ाई गलन, जानिए यूपी में क्या रहेगा मौसम का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीली पहाड़ियों से उठने वाली हवाओं ने बढ़ाई गलन, जानिए यूपी में क्या रहेगा मौसम का हाल
Wed, 09 Jan 2019 08:19 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 09 Jan 2019 08:19 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर क्षेत्र की पहाड़ियों पर बर्फबारी, उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बारिश और ओले पड़ने की वजह से यूपी के कानपुर समेत आस-पास के शहरों में भी कड़ाकेे की ठंड पड़ने लगी है। दिन में चलने वाली पूर्वी हवाओं की वजह से दिन में ठंड का असर ज्यादा है।
डेमो पिक
यही वजह है कि पिछले दो-तीन दिन से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है और न्यूनतम तापमान बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री गिरकर 20.8 पर आ गया, जबकि न्यूनतम तापमान .8 डिग्री बढ़कर 9.8 हो गया।
डेमो पिक
दिन में बादल होने की वजह से धूप का असर कम रहा, जिसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। आने वाले तीन दिन तक दिन में बादल बने रहने की संभावना है। इस वजह से सुबह देर तक कोहरे का असर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के निदेशक नौशाद खान का कहना है कि अगले कुछ दिन तक धूप का असर कम रहेगा। हल्का कोहरा और बादल होने से तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
डेमो पिक
सोमवार को तापमान
अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.8 डिग्री सेल्सियस
आद्रता
अधिकतम- 90 प्रतिशत
न्यूनतम- 61 प्रतिशत
अधिकतम- 20.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 9.8 डिग्री सेल्सियस
आद्रता
अधिकतम- 90 प्रतिशत
न्यूनतम- 61 प्रतिशत