फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   We worship the son of Gauri...

Kanpur News: गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं...

Tue, 22 Sep 2026 02:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
We worship the son of Gauri...
कानपुर। शहर में चल रहे गणेश महोत्सव के तहत सोमवार को विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या, झांकी और महाआरती के कार्यक्रम हुए। किदवईनगर साइट नंबर-2 में संकल्प एवं संजीवनी सेवा समिति की ओर से आयोजित 15वें श्री गणेश महोत्सव में महिला संगीत के माध्यम से भजन संध्या हुई। महिलाओं ने ढोलक-मंजीरा बजाकर भजन गायन किया।
विज्ञापन


गौरी के नंदन की हम पूजा करते हैं... और दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंग बली का क्या कहना... जैसे भजनों पर श्रद्धालु झूमतीं रहीं। कीर्तन के बाद गणपति की आरती कर प्रसाद वितरित हुआ। कार्यक्रम में रीता शास्त्री, मीरा दीक्षित, रुबी, छपा, माया, बबली, हेमलता और पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहीं। रावतपुर गांव स्थित सिद्धेश्वर मंदिर परिसर में श्री सिद्धेश्वर सेवा न्यास की ओर से 15वें श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव में झांकी प्रस्तुत की गईं। श्रीगणेश, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती, शिव तांडव और हनुमान जी की झांकियों ने लोगों को भावविभोर किया। कार्यक्रम में समिति के मनीष चौधरी, अश्वनी दिवाकर, दीपक दिवाकर, विजय कुमार, रवि कश्यप, सौरभ, अनिकेत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं रामनारायण बाजार स्थित श्रीगणेश मंदिर में श्री श्री गणेश महोत्सव सेवा समिति के 38वें महोत्सव के तहत महाआरती हुई। महिलाओं ने आरती की थालियां आकर्षक ढंग से सजाईं। श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से गणपति की आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। यहां गप्पू साहू, योगेंद्र निगम, राधा निगम, दिनेश, वेद प्रकाश, मनीष निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed