फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   We will train entrepreneurs with the help of AI-ML.

Kanpur News: एआई-एमएल की मदद से उद्यमियों को करेंगे प्रशिक्षित

Wed, 07 Jan 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
We will train entrepreneurs with the help of AI-ML.
कानपुर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक से उद्यमियों और कारोबारियों को परिचित कराने के उद्देश्य से हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विवि (एचबीटीयू) में छह सप्ताह का उद्यमिता विकास कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य नई तकनीक की मदद से उद्यमियों को व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए सक्षम बनाना है।
विज्ञापन


एचबीटीयू के रसायन विज्ञान विभाग और रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग की ओर से एचआरडी सेल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से प्रायोजित किया गया है। एचआरडी सेल के समन्वयक एवं टीईडीपी के अध्यक्ष प्रो. संजीव कुमार ने बताया कि उद्यमिता से जुड़े सात मॉड्यूल के माध्यम से प्रतिभागियों को देश-विदेश के विशेषज्ञों से एआई और एमएल तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होगा।
विज्ञापन


स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं के लिए यह प्रशिक्षण अत्यंत उपयोगी है। संयोजक प्रो. आशीष कपूर ने प्रौद्योगिकी-आधारित कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। डाॅ. संतोष कुमार, प्रो. मनोज कुमार, प्रो. प्रवीण यादव ने भी उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। मौके पर डाॅ. दान बहादुर पाल, डाॅ. कृष्ण कुमार, डाॅ. अंजलि अवस्थी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed