{"_id":"6945b6fb1c55a69aee0253f6","slug":"we-will-dance-and-sing-and-tell-everyone-that-jesus-is-born-king-kanpur-news-c-362-1-ka11001-137757-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हम नाचेंगे, झूमेंगे और सबको बताएंगे पैदा हुआ यीशु राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हम नाचेंगे, झूमेंगे और सबको बताएंगे पैदा हुआ यीशु राजा
विज्ञापन
कानपुर। पास्टर्स एसोसिएशन की ओर से क्रिसमस को लेकर शुक्रवार को मोतीझील से रैली निकाली गई। रैली तुलसी उपवन से रवाना हुई। लोग हम नाचेंगे, गाएंगे, झूमेंगे और सबको बताएंगे यीशु राजा पैदा हुआ, दाउद के नगर में पैदा हो गया दुनिया का पालनहारा, हैप्पी हैप्पी क्रिसमस, मेरी-मेरी क्रिसमस जैसे गीत गाते हुए चल रहे थे।
रैली तुलसी उपवन से निकलकर बेनाझाबर चौराहा से हर्षनगर, ईदगाह, बकरमंडी से चुन्नीगंज चौराहा होते हुए लाल इमली, परेड, बड़ा चौराहा से क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज ग्राउंड में समाप्त हुई। इस दौरान रैली में लोग वाहन गुब्बारों व छोटे-छोटे झंडों से सजाकर लाए। यहां क्रिसमस की झाकियों को सजाकर बच्चों को एंजेल, सेंटा आदि बनाकर लाया गया। झांकी में ऊंट भी सजाकर लाए। लोगों ने गीत गाए और क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। रैली का जगह जगह पर फूलों से स्वागत हुआ। बेनाझाबर चौराहे में पादरी राकेश मसीह और उनके साथियों ने रैली का स्वागत किया गया। हर्ष नगर चौराहे पर फूलों की बारिश करके रैली का स्वागत किया।
एसोसिएशन के महासचिव पादरी जितेंद्र सिंह, पादरी संजय ऑलविन, पादरी अनिल गिल्बर्ट, पादरी सैमसन मसीह, हैलीना सिंह, यशराज साइलस, डेनियल सिंह, पादरी प्रदीप राव, पादरी विजय गुप्ता, पादरी आनंद मसीह, मादरी मनोज जोसेफ, पादरी राकेश मैसी, पादरी हरि सिंह, पादरी सैमुअल कुमार, पादरी डी के सागर, पादरी विजय आदि मौजूद रहे।