फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   We will celebrate Independence Day with Maa Tujhe Pranam Rally

Kanpur News: मां तुझे प्रणाम रैली के साथ ही मनाएंगे आजादी का जश्न

Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
We will celebrate Independence Day with Maa Tujhe Pranam Rally
अमर उजाला कार्यालय में मां तुझे प्रणाम रैली को लेकर महिला संगठनों  और हर समाज की महिलाओं के साथ - फोटो : संवाद
कानपुर। स्वतंत्रता दिवस पर मां तुझे प्रणाम रैली में खुद के साथ बच्चों को भी शामिल कर आने वाली पीढ़ी को भी स्वतंत्रता के महत्व का अहसास कराएंगे। ज्यादा से ज्यादा महिला संगठनों को रैली से जोड़कर इसे सफल बनाया जाएगा। ये चर्चा फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में बुधवार को मां तुझे प्रणाम रैली को लेकर आयोजित महिला संगठनों की बैठक में की गई। सभी ने एक स्वर में रैली संग आजादी का जश्न मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


32 किलोमीटर चलने वाली रैली की शुरूआत मोतीझील से होगी। यहां देशभक्ति के कार्यक्रम, स्वतंत्रता सेनानियों व देश के लिए कुछ अच्छा करने वालों का सम्मान किया जाएगा। यहीं से रैली में शामिल होने वाले समाज, संगठन, क्लब, सभी धर्मों के लोग अपने-अपने पारंपरिक परिधानों व थीम के अनुसार तैयार होकर या झांकी को सजाकर लाएंगे और रैली के संग-संग चलेंगे। रैली को लेकर बैठक में आए लोगों ने भी अपने विचार रखे। डिवाइन क्लब और ओमर वैश्य महिला संघ से रजनी चौधरी ने कहा कि वे आर्य नगर चौराहे पर यात्रा का स्वागत करेंगी और रैली में साथ-साथ चलेंगी। दिव्यांग डेवलपमेंट सोसाइटी की मनप्रीत कौर ने कहा कि वे दिव्यांगों का मनोबल बढ़ाने के लिए झांकी सजाकर लाएंगी। क्षत्रिय महिला समिति से निर्मला सिंह ने कहा कि उनका संगठन मोतीझील से शामिल होगा। पटेल सेवा समिति से नमिता कटियार ने कहा कि वे मोतीझील से रैली के साथ चलेंगी। माहेश्वरी महिला संगठन से सीमा झांवर, नीलम और शालिनी ने कहा कि उनके संगठन के लोग राजस्थानी परिवेश में शामिल होंगे। अग्रिमा संस्था से रेशु अग्रवाल ने कहा कि वे कंपनीबाग में रैली का स्वागत करेंगी। इस मौके पर ज्योति महिला समिति से प्रीति अवस्थी, सीता मिश्रा, सिंधी क्लब से ममता लालचंदानी, पूनम गिडवानी, भारती उद्यमी महिला परिषद से डॉ. रचना शर्मा, मुस्कुराए कानपुर से डॉ. नीलम त्रिवेदी, ऊर्जा वुमंस से निर्मल गोयल और मृदुला अग्रवाल शामिल हुईं।
विज्ञापन


रैली में शामिल होने वाली उत्कृष्ट व आकर्षक झांकी को अमर उजाला की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। अगर अपनी संस्था, क्लब या समाज से संबंधित झांकी मां तुझे प्रणाम रैली में शामिल करना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7617403311 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed