फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging on the link road near Jagdishpur village, villagers expressed anger

Kanpur News: जगदीशपुर गांव के समीप लिंक रोड पर जलभराव, ग्रामीणों ने जताया रोष

Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 05 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the link road near Jagdishpur village, villagers expressed anger
पुखरायां। मलासा ब्लॉक के जगदीशपुर गांव में रोड पर जलभराव है। रविवार को ग्रामीणों ने रोष जताया। नाली का निर्माण नहीं होने के कारण जल निकासी का साधन नहीं है। जबकि आसपास गांवों के अलावा मूसानगर तक लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर निवासी जसवंत सिंह, स्वामी शरण, महेंद्र सिंह, गीता देवी, मलूका, राजरानी, ओमकार सिंह, स्वामी शरण, धर्मेंद्र, रामबरन सहित ग्रामीणों ने बताया कि झांसी - कानपुर हाईवे डीघ से लिंक रोड जगदीशपुर होकर चांदपुर से मूसानगर मुगलरोड से जुड़ा है। जिससे छोटे-बड़े वाहनों का भी आवागमन बना रहता है। जबकि आसपास गांवों के गिरदौं, नारायणपुर, असलापुर, गोपालपुर, मुतैहरापुर, अकबरनगर, शेरपुर, सिंगरसीपुर, बिजईपुर, ठाकुर पुरवा, घार, गुढ़ा, पुरंदर, बम्हरौली, जरसेन सहित गांवों के लोग आवागमन करते हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर के समीप लिंक रोड किनारे नाली और नाला नहीं बनाया गया है। जिसके कारण गांव के परनालों व बारिश का पानी लिंक रोड पर ही भरता है। इसी पानी से हर किसी को मंझाकर निकलना पड़ता है। विद्यालय आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं व अन्य साइकिल व बाइक सवार गिर जाते हैं। कपड़े भी खराब हो जाते हैं। कई बार ब्लॉक कार्यालय को सूचना दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया की इसके कारण रविवार को गांव के सभी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया है। यदि समाधान नहीं कराया गया तो जनहित में आम लोगों के आवागमन के लिए रोड बंद करा दिया जाएगा। बीडीओ संजय कनौजिया ने बताया कि जानकारी मिली है। सफाई कर्मियों को रोड पर हुए जलभराव की निकासी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जहां नाली व नाला निर्माण की जरूरत होगी तो उसका भी निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed