{"_id":"68dd92b9393070d45f04f89f","slug":"waterlogging-in-panki-ratanpur-slippery-roads-including-karrhi-road-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1284847-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: पनकी, रतनपुर, में जलभराव, कर्रही रोड सहित कई सड़कों पर फिसलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: पनकी, रतनपुर, में जलभराव, कर्रही रोड सहित कई सड़कों पर फिसलन
विज्ञापन
कानपुर। बारिश से पनकी, किदवईनगर सहित विभिन्न मोहल्लों में जलभराव हुआ। शताब्दीनगर रोड सहित कई सड़कों में देर शाम तक पानी नहीं निकल पाया था। जलभराव से सड़कों के गड्ढे नजर न आने से राहगीर हिचकोले खाते हुए चलने के लिए मजबूर रहे। कर्रही रोड सहित सीएम ग्रिड के तहत बन रही सड़कों और अन्य खोदाई स्थलों पर कीचड़, फिसलन की वजह से लोगों को दिक्कत हुई। उधर, नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने सुबह बारिश के दौरान निरीक्षण कर जोनल टीमों को जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
नालों, नालियों की नियमित सफाई न होने से बुधवार को बारिश की वजह से सुबह पनकी पावर हाउस मार्केट के पास सब्जी मंडी रोड, पनकी में ही शताब्दीनगर रोड, रतनपुर, पनकी बी ब्लाक, सी-ब्लाक और ई-ब्लाक में जलभराव हुआ। किदवईनगर, सर्वोदयनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर आदि मोहल्लों की सड़कों पर पानी भरा। मरियमपुर चौराहा, अशोकनगर सहित कई मोहल्लों में गली पिटों की सफाई न होने से जलभराव हुआ। नालों, नालियों की सफाई न होने की वजह से शताब्दीनगर रोड और पनकी ई-ब्लाक में देर शाम तक सड़कों पर पानी भरा रहने से राहगीरों को दिक्कतें हुईं। नगर निगम के पीआरओ दिवाकर भास्कर ने दावा किया कि नगर निगम टीम की त्वरित कार्रवाई के कारण बारिश के दौरान भी शहर में किसी प्रकार की जलभराव संबंधी समस्या नहीं हुई और न ही लोगों को दिक्कत हुई।