फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Waterlogging caused by collapsed 'Dot Nala' leads to disease outbreak; student dies of infection

कानपुर: डॉट नाला धंसने की वजह से हुए जलभराव से फैली बीमारी, छात्रा की संक्रमण से मौत

Mon, 05 Oct 2026 09:20 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 05 Oct 2026 09:20 PM IST
सार

जलभराव से फैली बीमारी ने एक छात्रा की जान ले ली। डॉट नाला धंसने की वजह जलभराव हो गया था। जिसके बाद टाइफाइड से छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन
Waterlogging caused by collapsed 'Dot Nala' leads to disease outbreak; student dies of infection
छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफीम कोठी के पास डॉट नाला धंसने की वजह से पिछले तीन माह से आसपास के इलाकों में जलभराव है। इससे इन मोहल्लों में बीमारियां फैल रहीं हैं। सोमवार को 11वीं की छात्रा की टाइफाइड से मौत हो गई। क्षेत्रीय पार्षद व परिजनों ने जलभराव की वजह से छात्रा के बीमार होने और मौत का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वार्ड-01, लक्ष्मीपुरवा में डॉट नाला धंसा था। इस वजह से शक्कर मिल खलवा सहित आसपासा के इलाकों में जलभराव हो रहा है। धंसे डॉट नाले की मरम्मत कर दी गई लेकिन करीब एक हफ्ता पहले से इन इलाकों में फिर पानी भरने लगा। क्षेत्रीय पार्षद विकास साहू ने बताया कि लगातार सीवर का गंदा पानी भरने से इन इलाकों में मच्छर पनप रहे और बीमारियां फैल रहीं हैं। लक्ष्मीपुरवा के मकान नंबर-85/74 निवासी धीरज की पुत्री खुशी 11वीं की छात्रा थी। तीन दिन से उसे बुकार आ रहा था। परिवार वालों ने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि टाइफाइड है।
विज्ञापन

Waterlogging caused by collapsed 'Dot Nala' leads to disease outbreak; student dies of infection
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
उसका इलाज चल रहा था लेकिन सोमवार सुबह मौत हो गई। गंदे पानी के भराव की वजह से संक्रमण फैल रहा है जिससे इन इलाकों के कई लोग चपेट में आ रहे हैं। छात्रा की मौत भी इसी वजह से हुई। आरोप लगाया कि कई बार नगर आयुक्त को जलभराव व बीमारियां फैलने की जानकारी दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। जलकल जोन-1 के अवर अभियंता चंद्रकांत मौर्या ने बताया कि पहले डॉट नाला की वजह से दिक्कत हुई थी, अब नगर निगम एक नाला निर्माण करा रहा है जिससे कुछ जगह जलभराव हुआ है। लक्ष्मीपुरवा में पंप लगाकर लगातार पानी निकाला जा रहा है। जलभराव की स्थिति कहीं नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed